GT vs DC, IPL 2022: गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

GT vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिल्स को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाया था. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी.

Live Updates
5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

दिल्ली की ओर से पंत ने सबसे अधिक 43 रन बनाये

दिल्ली की ओर से कप्तान पंत ने सबसे अधिक 43 रन बनाये. उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 विकेट जमाये. मनदीप सिंह ने 18, पृथ्वी शॉ 10, ललीत यादव 25, पॉवेल 20, अक्षर पटेल 8, कुलदीप यादव 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

गुजरात की जीत में चमके लॉकी फर्ग्यूसन

गुजरात की धमाकेदार जीत में लॉकी फर्ग्यूसन चमके. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 4 विकेट लिये. जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिये. हार्दिक पांड्या और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिये.

5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिल्स को 14 रन से हराया और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाया था. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी.

5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

शमी की घातक गेंदबाजी, दिल्ली को 9वां झटका

मोहम्मद शमी ने अपने चौथे ओवर में दिल्ली को लगातार दो झटका दिया. उन्होंने पहले पॉवेल को 20 के स्कोर पर आउट किया, फिर अगली गेंद पर खलील अहमद को शून्य पर पंत के हाथों कैच आउट कराया. पॉवेल ने 12 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये. शमी ने 4 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाये.

5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

दिल्ली को 7वां झटका, शार्दुल ठाकुर 2 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. शार्दुल ठाकुर केवल 2 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए. ठाकुर ने 58 गेंदों का सामना किया. राशिद ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया.

5:00 AM. 3 Apr 22 11:30 PM. 2 Apr

लॉकी फर्ग्यूसन की घातक गेंदबाजी, दिल्ली के 6 बैटर आउट

लॉकी फर्ग्यूसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को 6ठा झटका दिया. उन्होंने अपने तीसरे ओवर में कप्तान पंत को 43 पर आउट किया, तो 5वीं गेंद पर अक्षर पटेल को 8 पर अपना चौथा शिकार बनाया. फर्ग्यूसन ने 3 ओवर में 20 रन देकर अबतक 4 विकेट हासिल किये हैं.

मुख्य बातें

GT vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिल्स को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाया था. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >