DC vs SRH, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

DC vs SRH, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 35वें मुकाबले में इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं.

DC vs SRH, IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया. टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद और मुकेश कुमार.

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय और टी नटराजन.

Also Read: एमएस धोनी ऊपरी क्रम में क्यों नहीं करते बल्लेबाजी, ब्रायन लारा का ‘सुपर’ आकलन

दिल्ली कैपिटल्स के इंपेक्ट प्लेयर- पृथ्वी शॉ, शाई होप, प्रवीण दुबे, रसिख दार सलाम और सुमित कुमार.
सनराइजर्स हैदराबाद के इंपेक्ट प्लेयर- उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, आकाश महाराज सिंह, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर.

दिल्ली कैपिटल्स में दो बादलाव, हैदराबाद में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में दो बदलाव किया गया है. टीम ने ललित यादव और एनरिच नोर्किया को मौका दिया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतर रही है.

दिल्ली और हैदराबाद को हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अबतक 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें हैदराबाद ने 12 और दिल्ली ने 11 मैच में जीत दर्ज की है. जिसमें 2021 में दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर का रोमांचक मुकाबला भी खेला गया था, जिसमें दिल्ली की टीम को जीत मिली थी.

पिछले कुछ सालों में हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड बेहतर

पिछले कुछ सालों में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. पिछले 6 मुकाबलों में दिल्ली ने पांच मैचों में हैदराबाद को हराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >