CSK vs SRH: सीएसके ने सनराइजर्स को 194 रन पर रोका, अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

CSK vs SRH: IPL 2026 के मैच में Sunrisers Hyderabad ने 20 ओवर में 194 रन बनाए. टीम के लिए Abhishek Sharma और Heinrich Klaasen ने अर्धशतक लगाया. अभिषेक ने 15 गेंद पर पचासा जड़ एक रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब सीएसके को जीत के लिए 195 रन बनाने होंगे.

CSK vs SRH: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी. इन दोनों के अलावा ट्रेविस हेड ने 23 रनों का योगदान दिया. सीएसके के लिए जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने तीन-तीन जबकि मुकेश चौधरी ने दो विकेट झटके. गुरजपनीत सिंह ने एक विकेट लिया. अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद पर पचासा जड़ अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराया.

पॉइंट टेबल में ऊपर आने की होड़

शनिवार को आईपीएल 2026 में डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर बनाना होगा. सीएसके का यह सीजन अब तक खराब रहा है. सीएसके ने अब तक पांच में से केवल दो मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में आठवें नंबर पर है. सनराइजर्स की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है. पांच में से दो जीत के साथ उसके अंक भी 4 ही हैं, लेकिन टीम का नेट रनरेट सही है. सनराइजर्स इसी की वजह से टेबल में पांचवें नंबर पर है.

सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा

टॉस जीतने के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट बहुत अच्छा लग रहा है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा, इसलिए हम चेज करना चाहेंगे. सबसे नीचे से ऊपर आना अच्छा लग रहा है. दूसरे मैच से हमने बेसिक चीजें सही करना शुरू कर दिया था. सबसे जरूरी बात है लगातार अच्छा प्रदर्शन करना. पिछले मैच में मुझे लगा कि नूर ने बहुत अच्छी बॉलिंग की और उन्हें वापस लय में देखकर अच्छा लगा. साथ ही, अंशु भी डेथ ओवर्स में बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीर), रुतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

सनराइजर्स ने किया एक बदलाव

एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम पहले बैटिंग करते. विकेट अच्छा लग रहा है, इसलिए हम एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं. आपको टीम के लिए बैटिंग करनी होती है, न कि अपने अकेले के प्रदर्शन के लिए. हमें बस हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम अभी कहां हैं, क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है. मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंद थोड़ी हिलेगी, इसलिए बैटर्स को गेंद पर नज़र रखकर अच्छा खेलना होगा. हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका आए हैं, ताकि शुरुआत में ज्यादा स्विंग मिल सके.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें…

दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को घर भेजो और वापस मत आने दो, MI को मिली खास सलाह

IPL 2026 में इस खतरनाक गेंदबाज की इंट्री, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया साइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >