IPL Mega Auction: ‘झारखंड के गेल’ की मुंबई में वापसी, एकमात्र आदिवासी खिलाड़ी का ऋषभ पंत की तरह हुआ था एक्सीडेंट

IPL Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 24 नवंबर को शानदार मेगा नीलामी का आयोजन किया गया. नीलामी में जहां ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीद कर अब तक का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया तो डेविड वार्नर को कोई खरीददार ही नहीं मिला. लेकिन आईपीएल में एकमात्र आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज (Robin Minz) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी में एक के बाद एक रिकॉर्ड बने. सबसे पहले पंजाब किंग्स ने अर्शदीप को 18 करोड़ तो श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीद कर चौंकाया. लेकिन अय्यर का रिकॉर्ड कुछ मिनटों का ही रहा. ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीद कर आईपीएल इतिहास सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. वहीं आईपीएल में शामिल एकमात्र आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज को इस बार मुंबई इंडियंस ने 65 लाख में खरीदा है. झारखंड के क्रिस गेल के नाम से मशहूर रॉबिन की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी.  

सुपरबाइक का हुआ था भयानक एक्सीडेंट

झारखंड के गुमला जिले से ताल्लुक रखने वाले रॉबिन बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. पिछली बार उनके लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात के बीच बोली लगी, लेकिन गुजरात ने बाजी मारते हुए मिंज को खरीदा था. गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ की भारी भरकम रकम में रॉबिन को खरीदा था. यह उनकी बेस प्राइस से 18 गुना अधिक था. लेकिन 2024 का आईपीएल सीजन शुरू हो पाता, इससे पहले ही उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया. मिंज का एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए थे. गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि सीजन से पहले वे फिट नहीं हो पाए और गुजरात के लिए अपना आईपीएल डेब्यू नहीं कर सके थे. रॉबिन मिंज सुपर बाइक के शौकीन हैं. वे अपनी कावासाकी निंजा जेडएक्स-10आर बाइक की सवारी कर रहे थे तब एक दूसरी बाइक से टक्कर होने की वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया था.

एक्सीडेंट के बाद टूट चुके थे रॉबिन

एक्सीडेंट के बाद रॉबिन पूरी तरह टूट चुके थे. ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने एक्सीडेंट के बाद रॉबिन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए थे और गुजरात रिहैब के लिए जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले वे अपने कोच आसिफ हक के पास गए और मैदान पर बैठ गए. आसिफ़ ने कहा, “एक दिन मैं अपने ऐकेडमी (सॉनेट क्लब) में था, मुझे दिखा कि रॉबिन आया है. मैं चौंक गया कि वह यहां क्या कर रहा है, इसे तो आराम करना था. मैंने उससे पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? रॉबिन ने कहा, ‘भैया मुझे पता है कि मैं अभी खेल नहीं पाऊँगा लेकिन मुझे ग्राउंड पर बैठने दीजिए. मैं यहां थोड़ा समय बिताना चाहता हूं.’ रॉबिन को ‘झारखंड का गेल’ की उपाधि इसी क्लब में मिली थी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर को भी मिली मोटी रकम

रणजी में डेब्यू करके की शानदार वापसी

गिल्ली डंडा खेलकर अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने वाले रॉबिन ने एक्सीडेंट के बाद वापसी की है. 2024-25 के सीजन में सीके नायडू ट्रॉफी में झारखंड के पहले मैच में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 80 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. रॉबिन ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. इसके पारी के बाद रॉबिन ने अपना आत्मविश्वास वापस प्राप्त किया. रॉबिन ने इस साल झारखंड के लिए रणजी में अपना डेब्यू भी किया. मिंज ने चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के खिलाफ अब तक दो रणजी मैच खेले हैं. सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरी पारी में रॉबिन ने अनुकूल रॉय के साथ 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी. रॉबिन ने उस पारी में 39 रन बनाए थे. 

अब पहले से ज्यादा छक्का मारना है, वापसी को लेकर आशवस्त मिंज

चोट के बाद अपनी वापसी को लेकर रॉबिन ने ईएसपीएन को बताया कि क्रिकेट ही उनके लिए सब कुछ है. पिछले एक साल में काफी कुछ बदल गया है. एक्सीडेंट के बाद कई मैसेज आए. उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनको जीवन में कभी इतने लोग जानेंगे. सब उनका ढांढस बंधा रहे थे. उस घटना के बाद वे थोड़ा उदास ज़रूर हुए थे लेकिन उन्होंने भी अब सोच लिया था कि वे वापसी करके रहेंगे. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ मैच के बाद उनसे आईपीएल नीलामी के बारे मे पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं सोच रहा है… सोच कर क्या ही होगा? उन्हें बस क्रिकेट खेलना है, यही उनकी जिंदगी है. आगे-पीछे का सोच कर क्या करना, जो होना है, वह होगा ही, लेकिन वे अच्छा क्रिकेट खेलेंगे. यह तय है कि अब पहले से ज़्यादा रन बनाना है और पहले से ज़्यादा छक्का मारना है. रॉबिन मिंज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में एक बेहतरीन मौका है. मुंबई इंडियंस ने इस बार ईशान किशन को नहीं खरीदा है. रॉबिन एक विकेटकीपर हैं और बल्लेबाज भी. ईशान की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए अपनी दो साल की सारी कसक जरूर पूरा करना चाहेंगे.

इसे भी पढ़ें: IPL 2025 Auction: पहले दिन का हिसाब-किताब, पंत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 61 खिलाड़ी बिके, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >