IPL Mega Auction: 1 अरब रुपये से ज्यादा के ‘5 कुबेर’, आईपीएल 2025 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी 25 नवंबर की बीती रात समाप्त हो गई. दो दिनी नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई. 182 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. लेकिन इस रकम का लगभग 18 प्रतिशत केवल 5 खिलाड़ियों पर ही खर्च हो गया. आइए जानते हैं, कौन हैं वे खिलाड़ी जिन पर बरसी 100 करोड़ से ज्यादा की रकम.

IPL Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल की दो दिनी मेगा नीलामी समाप्त हो गई. 24-25 नवंबर की रात क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों पर करोड़ों रुपये बरसाये गये. 2025 के सीजन के लिए इस नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए 577 खिलाड़ियों में से 182 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई. इन 182 खिलाड़ियों पर कुल 639.15 करोड़ खर्च किए गए. यह अब तक की सबसे बड़ी नीलामी रही. 2022 में 551.70 करोड़ खर्च किए गए थे. इस बार की नीलामी शीर्ष पांच खिलाड़ियों पर ही 113.50 करोड़ की रकम लुटा दी गई. 

आईपीएल नीलामी के पहले दिन ही इन पांच खिलाड़ियों की बोली लगा दी गई थी. किस्मत से ये पांचों 1 अरब के ‘कुबेर’ भारतीय हैं. पिछले साल तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क थे, जिन्हें 24.75 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था. इस बार पहले श्रेयस अय्यर ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन कुछ ही मिनटों में ऋषभ ने अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पढ़िए इस बार के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी.

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) – (₹18 करोड़) पंजाब किंग्स 

दाएं हाथ के स्पिनर चहल को इस बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा. चहल अब तक के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे स्पिनर भी बन गए. वे 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मार्की खिलाड़ी थे. चहल के लिए चेन्नई, गुजरात, लखनऊ और पंजाब में जबरदस्त लड़ाई चली, लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मारते हुए उन्हें अपनी टीम में जोड़ लिया.

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) – (₹18 करोड़) पंजाब किंग्स 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच का उपयोग करते हुए वापस अपनी टीम में रख लिया. अर्शदीप की बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये थी. इस नीलामी में पंजाब सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरा था. 

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) – (₹23.75 करोड़) कोलकाता नाइटराइडर्स

अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये से लगभग 12 गुना कीमत पर आलराउंडर वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दोबारा अपनी टीम में जोड़ लिया. वे इस बार की नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) – (₹26.75 करोड़) पंजाब किंग्स 

इस बार की नीलामी में सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी पंजाब किंग्स ने नीलामी शुरू होते ही धमाका कर दिया. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ में खरीदा. अय्यर ने स्टार्क के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रेयस ने केकेआर को पिछली बार आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई थी, बावजूद इसके केकेआर ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. इस बार की नीलामी में उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पंजाब के बीच तगड़ा मुकाबला चला लेकिन पंजाब ने बाजी मारते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ा.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) – (₹27 करोड़) लखनऊ सुपरजाएंट्स

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऋषभ पंत अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. ऋषभ को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा. श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड भी चंद मिनटों में ही टूट गया. 30 दिसंबर 2022 की रात भयानक कार हादसे की वजह से ऋषभ ने इस साल वापसी की है. ऋषभ को खरीदने के लिए लखनऊ के अलावा हैदराबाद और आरसीबी ने भी जोर लगाया, लेकिन बाजी लखनऊ के हाथ लगी. ऋषभ अपने अंतिम सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे और अब शायद वे लखनऊ सुपरजाएंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: वार्नर, विलियम्सन और स्मिथ रह गए अनसोल्ड, देखें आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी सूची

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >