IPL 2022 Mega Auction: IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान, दीपक चाहर पर भी लगी बड़ी बोली

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 को बेंगलुरु में हो रहा है. जिसमें पहले दिन का ऑक्शन खत्म हो चुका है. पहले दिन ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खरीदा. ऑक्शन में 600 क्रिकेटर शामिल हो रहे हैं.

Live Updates
9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए. मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा. ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था. विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

पहले दिन का ऑक्शन खत्म

पहले दिन का ऑक्शन खत्म हो गया. जिसमें संदीप लामिछाने आखिरी खिलाड़ी रहे नीलामी में. लेकिन उन्हें किसी टीम ने बोली नहीं लगायी. उनका बेस प्राइस 40 लाख है.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

आर साई किशोर को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा. आर साई किशोर पर मुंबई, चेन्नई, पंजाब, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगायी. आर साई किशोर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. किशोर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा

श्रेयस गोपाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले गोपाल को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. गोपाल का बेस प्राइस 20 लाख रुपये

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा

ईशान पोरेल को पंजाब किंग्स ने 25 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले भी पोरेल पंजाब से ही खेल रहे थे. पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 20 लाख था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा

आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा. आवेश खान के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगायी. आवेश खान को दिल्ली कैपिटल्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था. उनका बेस प्राइस 20 लाख था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

आकाश दीप को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा

आकाश दीप को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले भी आकाश दीप आरसीबी के लिए ही खेल रहे थे. उन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़‍ रुपये में खरीदा

कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़‍ रुपये में खरीदा. कार्तिक त्यागी के लिए मुंबई, चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगायी. कार्तिक त्यागी को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था. त्यागी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

बेसिल थंपी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा

बेसिल थंपी को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा. थंपी अनकैप्ड पेसर हैं.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 60 लाख रुपये में खरीदा

शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 60 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले भी शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में अपने साथ बरकरार रखा

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में अपने साथ बरकरार रखा. प्रभसिमरन सिंह के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने बोली लगायी. प्रभसिमरन सिंह को 2021 आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा

अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा. अनुज रावत के लिए आरसीबी, पंजाब और हैदराबाद ने बोली लगायी. अनुज रावत को 2021 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख रुपये में खरीदा था. रावत ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

केएस भरत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

केएस भरत को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले आरसीबी ने 2021 ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था. केएस भरत ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा

शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा. शाहबाज अहमद को इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. शाहबाज को खरीदने के लिए पंजाब और आरसीबी के बीच बिडिंग वॉर देखा गया. शाहबाज का बेस प्राइस 30 लाख रुपया था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

हरप्रीत ब्रार को पंजाब किंग्स ने 3.80 में खरीदा

हरप्रीत ब्रार को पंजाब किंग्स ने 3.80 में खरीदा. इससे पहले हरप्रीत ब्रार को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. ब्रार का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

कमलेश नागरकोटी को दिल्ली ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा

कमलेश नागरकोटी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा, अनकैप्ड खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली

अनकैप्ड खिलाड़ी राहुल तेवतिया को गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा. राहुल तेवतिया को इससे पहले राजस्थान रॉयल्स से 3 करोड़‍ रुपये सैलरी मिलती थी. तेवतिया का बेस प्राइस 40 लाख है.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

शिवम मावी को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा

शिवम मावी को केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये में अपने साथ बरकरार रखा. इससे पहले शिवम मावी को केकेआर ने 3 करोड़ रुपये की सैलरी में अपनी साथ जोड़ा था. मावी का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा

शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा. शाहरुख खान को इससे पहले पंजाब किंग्स से 5.25 करोड़ रुपये सैलरी मिलती थी. उनका बेस प्राइस 40 लाख था. शाहरुख खान ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने केवल 153 रन बनाये हैं.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा

अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले हैदराबाद से 55 लाख रुपये मिलता था. जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपया था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा

रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा था. रियान पराग ने अपना बेस 30 लाख रुपया रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

राहुल त्रिपाठी को सनराइडर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा

राहुल त्रिपाठी को सनराइडर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा. राहुल त्रिपाठी इससे पहले केकेआर की टीम में थे, जहां उन्हें 60 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी. राहुल ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

डिवॉल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

डिवॉल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा. ब्रेविस ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

अभिनव सदारंगानी को गुजरात जायंट्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा

अभिनव सदारंगानी जो ही अनकैप्ट खिलाड़ी हैं, उनपर गुजरात जायंट्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. गुजरात ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा

प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपये में खरीदा. गर्ग ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था. इससे पहले भी गर्ग हैदराबाद में ही थे.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा

युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा. चहल ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. इससे पहले उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से 6 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. राहुल चाहर ने अपना बेस प्राइास 75 लाख रुपये रखा था. इससे पहले उन्हें मुंबई से 1.90 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स को 2 करोड़ रुपये में खरीदा

कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा. कुलदीप ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था. कुलदीप यादव को इससे पहले केकेआर से 5.80 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

बेंगलुरु के मुस्तफिजुर रहमान को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीद लिया.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा

लॉर्ड शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ा. शार्दुल को खरीदने के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त होड़ मची. शार्दुल को चेन्नई से 2.60 करोड़‍ रुपये की सैलरी मिलती थी. शार्दुल ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़‍ रुपये में खरीदा

भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले भी भुवी हैदराबाद के साथ ही थे. भुवी का भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. इससे पहले हैदराबाद की टीम उन्हें 8.50 करोड़ रुपये की सैलरी में रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

मार्क वुड को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा

मार्क वुड को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सबसे अधिक 7.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. मार्क वुड ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा

जोश हेजलवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा. हेजलवुड ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स से 2 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी. हेजलवुड के लिए दिल्ली, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने रुची दिखायी थी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

लॉकी फर्ग्युसन को 10 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा, केकेआर से मिलता था केवल 1.60 करोड़

लॉकी फर्ग्युसन को 10 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा. लॉकी फर्ग्युसन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. केकेआर ने उन्हें 1.60 करोड़ रुपये की सैलरी में अपनी टीम के साथ जोड़ा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

प्रसिद्धा कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा

प्रसिद्धा कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़‍ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. कृष्णा पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इंटरेस्ट दिखाया था. इससे पहले कृष्णा को कोलकाता नाइट राइडर्स से 20 लाख रुपये की सैलरी मिल रही थी. उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा

दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले चेन्नई ने दीपक को 80 लाख रुपये मिल रहे थे. दीपक चाहर के लिए दिल्ली, हैदराबाद ने भी इंटरेस्ट दिखाया, लेकिन चेन्नई ने बाजी मार ली. दीपक चाहर चेन्नई के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

टी नटराजन को हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा

टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. इससे पहले भी टी नटराजन हैदराबाद के साथ ही थे.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 रुपये में खरीदा

वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. पूरन ने अपना बेस प्राइस 1.50 रखा था. पूरन को इससे पहले पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. पूरन के लिए हैदराबाद और केकेआर के बीच होड़ मची थी. लेकिन आखिर में हैदराबाद ने बाजी मार ली.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा, चेन्नई ने भी दिखाया इंटरेस्ट

दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि कार्तिक को खरीदने के लिए चेन्नई ने भी इंटरेस्ट दिखाया था. कार्तिक को हालांकि 1.90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. क्योंकि इससे पहले केकेआर से उन्हें 7.40 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही थी. दिनेश कार्तिक ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा

जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे. उन्हें हैदराबाद ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. बेयरस्टो का बेस प्राइस था 1.50 करोड़ रुपये.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

झारखंड के ईशान किशन पर पैसों की बरसात, 15.25 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा

झारखंड के ईशान किशन पर नीलामी में पैसों की बरसात हुई. जिसमें इशान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त होड़ मची. हालांकि मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में बरकरार रखा. ईशान किशन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. इससे पहले मुंबई ने ईशान किशन को 6.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. नीलामी के पहले दिन ईशान किशन अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है, जिसे केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा. रायडू ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. रायडू को खरीदने के लिए चेन्नई और हैदराबाद के बीच होड़ मची. लेकिन बाजी चेन्नई ने मारी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मैथ्यू वेड और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर को नहीं मिला कोई खरीदार

ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मैथ्यू वेड और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर को नहीं मिला कोई खरीदार. दोनों खिलाड़ी नीलामी के पहले दिन अनसोल्ड रहे. दोनों खिलाड़ियों को खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी टीमों ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे अधिक बोली लगातार 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा. इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या को आईपीएल की नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा. क्रुणाल ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

वाशिंगटन सुंदर के लिए मेची होड़‍, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ में खरीदा

वाशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा. सुंदर के लिए फ्रेंचाइजी टीमों के बीच जबरदस्त होड़ देखी गयी.

9:47 PM. 12 Feb 22 9:47 PM. 12 Feb

वानिंदु हसरंगा को आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर वानिंदु हसरंगा को विराट कोहली की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

बेहोश हुए नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान एक अप्रिय घटना घटी है. नीलामीकर्ता ह्यूग एडमीड्स शनिवार को बेंगलुरु में हो रही महा नीलामी के दौरान बीच में ही बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

लखनऊ ने दीपक हुड्डा को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने दीपक हुड्डा को 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

हर्षल पटेल को आरसीबी ने खरीदा

हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. श्रेयस अय्यर के बाद हर्षल भी 10 करोड़ी ग्रुप में शामिल हो गये हैं.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

जेसन होल्डर को लखनऊ ने खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

नितीश राणा को कोलकाता ने खरीदा 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने नितीश राणा को 8 करोड़ रुपये में खरीदा है.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

ड्वेन ब्रावो हुए चेन्नई के

ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4.4 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया है. पिछले सीजन में भी ब्रावो चेन्नई की टीम का हिस्सा थे.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

देवदत पड्डिकल को राजस्थान ने खरीदा 

राजस्थान रॉयल्स ने देवदत पड्डिकल को 7.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

डेविड मिलर और सुरेश रैना को नहीं मिले खरीदार

डेविड मिलर और सुरेश रैना को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखायी. दोनों अब भी अनसोल्ड हैं.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

गुजरात ने दो करोड़ में जेसन रॉय को खरीदा

गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय को दो करोड़ रुपये में खरीदा.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

दो करोड़ में रोबिन उथप्पा हुई चेन्नई के

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोबिन उथप्पा को दो करोड़ रुपये में खरीदा

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

राजस्थान रॉयल्स ने सिमरन हेटमायर को खरीदा

राजस्थान रॉयल्स ने सिमरन हेटमायर को 8.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

2:54 PM. 12 Feb 22 2:54 PM. 12 Feb

मनीष पांडेय को लखनऊ ने खरीदा

मनीष पांडेय को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

डेविड वॉर्नर हुए दिल्ली कैपिटल्स के

डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. डेविड वॉर्नर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

लखनऊ ने क्विंटन डिकॉक को खरीदा

लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विटन डीकॉक को 6.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

फाफ डुप्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में 

फाफ डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

मोहम्मद शामी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

गुजरात टाइटंस ने मोहम्मद शामी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

12.25 करोड़ में श्रेयस अय्यर कोलकाता की टीम में

श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइउर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. श्रेयस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. कई टीमों में उनको खरीदने के लिए होड़ लगी रही, लेकिन अंत में कोलकाता ने श्रेयस को सबसे ज्यादा बोली लगाकर खरीदा.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

ट्रेंट बोल्ट 8 करोड़ में राजस्थान के हुए

राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड‍़ रुपये में खरीदा है. राजस्थान और मुंबई इंडियंस के बीच बोल्ट के लिए बड़ी बोलियां लगायी, लेकिन अंत में राजस्थान ने बोली जीती. बोल्ट का बेस प्राइस 2 करोड़ था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 में खरीदा

कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. रबाडा को बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

पैट कमिंस 7.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ में खरीदा

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में 5 करोड़ रुपये में शामिल किया है. अश्विन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले शिखर धवन मेगा नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं. पंजाब किंग्स ने उन्हें 8.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

1:26 PM. 12 Feb 22 1:26 PM. 12 Feb

IPL 2022 Mega Auction: मेगा नीलामी शुरू

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन शुरू हो गया है. पहले दिन 161 खिलाड़ियों की नीलामी होगी. पहला खिलाड़ी के रूप में शिखर धवन पर बोली लगायी जा रही है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है.

12:56 PM. 12 Feb 22 12:56 PM. 12 Feb

Ipl Team list: बीसीसीआई ने जोड़े 10 नाम 

मेगा नीलामी से ठीक पहले बीसीसीआई ने 10 और खिलाड़ियों को नीलामी में जोड़ा है. ये खिलाड़ी अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हैं.

10:43 AM. 12 Feb 22 10:43 AM. 12 Feb

पहले दिन के लिए 161 खिलाड़ियों की नीलामी

शनिवार को लगने वाली बोली में पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. जबकि दूसरे दिन बचे हुए खिलाड़ियों को चुनने की त्वरित प्रक्रिया होगी. त्वरित प्रक्रिया में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की विश-लिस्ट रखेंगी जिन्हें वे नीलामी में चाहते हैं.

11:50 AM. 12 Feb 22 11:50 AM. 12 Feb

आईपीएल नीलामी :किस टीम के पास कितना पैसा शेष

दिल्ली कैपिटल्स – 47.5 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस – 48 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स – 48 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स – 48 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटंस – 52 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर – 57 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपरजायंट – 59 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स – 62 करोड़ रुपये

सनराइजर्स हैदराबाद – 68 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स – 72 करोड़ रुपये

10:43 AM. 12 Feb 22 10:43 AM. 12 Feb

पहले दिन के लिए 161 खिलाड़ियों की नीलामी

शनिवार को लगने वाली बोली में पहले दिन 161 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. जबकि दूसरे दिन बचे हुए खिलाड़ियों को चुनने की त्वरित प्रक्रिया होगी. त्वरित प्रक्रिया में फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की विश-लिस्ट रखेंगी जिन्हें वे नीलामी में चाहते हैं.

11:50 AM. 12 Feb 22 11:50 AM. 12 Feb

Ipl 2022 Player list: एक टीम में कितने हो सकते हैं खिलाड़ी

टीम में खिलाड़ी : एक टीम में न्यूनतम खिलाड़ी 18 और अधिकतम खिलाड़ी 25 हो सकते हैं.

बेस प्राइस के स्लैब : दो करोड़ रुपये, डेढ़ करोड़ रुपये, एक करोड़ रुपये, 75 लाख रुपये, 50 लाख रुपये, 40 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 20 लाख रुपये.

नीलामी के लिए खिलाड़ियों की संख्या : 229 कैप्ड (अंतरराष्ट्रीय), 354 अनकैप्ड (घरेलू), सात आईसीसी एसोसिएट देशों से 11.

11:50 AM. 12 Feb 22 11:50 AM. 12 Feb

आईपीएल टीम: इस बार टूर्नामेंट में होगी 10 टीमें

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के जुड़ने से आईपीएल में टीमों की कुल संख्या 10 हो गई है. सभी 10 टीमें आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेंगी.

टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स

मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद

कोलकाता नाइटराइडर्स

पंजाब किंग्स

राजस्थान रॉयल्स

दिल्ली कैपिटल्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

लखनऊ सुपर जायंट्स

गुजरात टाइटंस

10:48 AM. 12 Feb 22 10:48 AM. 12 Feb

कहां देख सकते हैं लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी. यह नीलामी बेंगलुरु में होगी. नीलामी का लाइव कवरेज 12 फरवरी (शनिवार) को सुबह 11 बजे (IST) से शुरू होगा. नीलामी 12 और 13 फरवरी को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगी. नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध होगी.

10:43 AM. 12 Feb 22 10:43 AM. 12 Feb

इन मार्की खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दस मार्की खिलाड़ियों में, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, फाफ डुप्लेसिस, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, क्विंटन डिकॉक, कैसिगो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट के नाम शामिल हैं.

10:48 AM. 12 Feb 22 10:48 AM. 12 Feb

आईपीएल नीलामी में शामिल हो रहे हैं 600 खिलाड़ी 

आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी आज से शुरू हो रही है. यह साल इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस बार 10 टीमें 600 क्रिकेटरों के लिए बोली लगाने वाली हैं. कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल हो रहे हैं. इनमें से 48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये वर्ग में रखा है.

मुख्य बातें

IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 को बेंगलुरु में हो रहा है. जिसमें पहले दिन का ऑक्शन खत्म हो चुका है. पहले दिन ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये खरीदा. ऑक्शन में 600 क्रिकेटर शामिल हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >