क्या सऊदी अरब में शुरू होगी टी20 लीग? IPL अध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, कहा- BCCI का लक्ष्य…

T20 Cricket: आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि बीसीसीआई सऊदी अरब, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में टी20 लीग को बढ़ावा देने का इच्छुक है, जिससे 2028 ओलंपिक से पहले क्रिकेट के वैश्विक विस्तार में मदद मिलेगी. हालांकि, उन्होंने सऊदी अरब में आईपीएल जैसी किसी लीग के आयोजन की अटकलों को खारिज कर दिया.

T20 Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल (IPL Chairman Arun Dhumal) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह विश्व स्तर पर टी20 लीग के विस्तार का समर्थन करते हैं, लेकिन सऊदी अरब में इस तरह के किसी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर चल रही अटकलों को उन्होंने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) विशेष रूप से सऊदी अरब, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में टी20 लीग को बढ़ावा देने का इच्छुक है, क्योंकि इससे 2028 ओलंपिक से पहले क्रिकेट के वैश्विक विस्तार में मदद मिलेगी. 2028 के ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है.

धूमल ने कहा कि अटकलों पर चर्चा करना व्यर्थ है, क्योंकि सऊदी अरब में अभी तक इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर किसी भी हितधारक के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पिछले कुछ वर्षों से सऊदी अरब में क्रिकेट लीग आयोजित करने की खबरें आ रही हैं, लेकिन इनका कोई ठोस आधार नहीं है. धूमल ने इन्हीं अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब तक इस संबंध में कोई ठोस योजना नहीं बनी है, हालांकि पिछले साल आईपीएल की मेगा नीलामी सऊदी अरब में आयोजित की गई थी.

आईपीएल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अटकलों के आधार पर किसी भी चीज पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. सभी (सभी हितधारकों) के साथ चर्चा के लिए कोई विषय नहीं है. जहां तक ​​मेरी जानकारी है, सऊदी अरब में अब तक कोई बुनियादी ढांचा नहीं है जहां इस तरह के बड़े टूर्नामेंट का आयोजन किया जा सके.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए, अटकलों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है.’’ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पिछले दो वर्ष से सऊदी अरब में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर खबरें आ रहे हैं लेकिन इनका कोई ठोस आधार नहीं था. धूमल ने इसी संबंध में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पिछले साल आईपीएल की मेगा नीलामी हालांकि सऊदी अरब में आयोजित की गई थी.

आईपीएल की लोकप्रियता और इसकी वित्तीय ताकत को देखते हुए किसी भी अन्य लीग से इसे खतरा नहीं है. अनुमान है कि आईपीएल का कुल मूल्य 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है और प्रति मैच के राजस्व के हिसाब से यह अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खेल लीग बन चुकी है. धूमल ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने का उद्देश्य इस खेल का वैश्विक स्तर पर विस्तार करना है और यह सकारात्मक संकेत है कि कई नए लीग सामने आ रही हैं. बीसीसीआई इसे किसी प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखता, बल्कि नए क्षेत्रों में क्रिकेट के प्रसार का समर्थन करता है.

उन्होंने आगे कहा कि चाहे सऊदी अरब हो, अमेरिका हो या यूरोप. नए क्षेत्रों में क्रिकेट लीग का आयोजन स्वागत योग्य है और कोई भी किसी को रोक नहीं सकता. बीसीसीआई भी ऐसा करने के पक्ष में नहीं है. उनका लक्ष्य केवल आईपीएल को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि यह अपने उच्चतम स्तर पर बना रहे और लगातार विकास करता रहे.

हैदराबाद-राजस्थान की होगी भिड़ंत, जानें किस टीम का पलड़ा भारी? देखें संभावित प्लेइंग-11

विराट कोहली का जवाब नहीं, एक-दो नहीं पूरे पांच रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, देखें पूरी लिस्ट

अपने हुए गैर, हार के बाद बोले KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे, इस खिलाड़ी को बताया मैच विनर अपनी गलतियों का भी किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >