IPL Auction: विराट फिर बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान! नीलामी के बाद बंगलुरु की पूरी स्क्वाड

IPL Auction: 2025 की आईपीएल नीलामी में दूसरा सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) ने 19 खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा. कुल 22 खिलाड़ियों वाली आरसीबी की कमान एक बार फिर विराट (Virat Kohli) को मिल सकती है.

IPL Auction: आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़) को रिटेंशन में बरकरार रखा. जिससे नीलामी में उनके पास अच्छी रकम थी. 83 करोड़ की रकम के साथ उतरी आरसीबी ने 19 खिलाड़ियों को खरीदा. पिछले कुछ वर्षों में तेज गेंदबाजी आरसीबी के लिए कमजोर कड़ी रही है. इसलिए उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को टीम से जोड़कर इसे ठीक करने की कोशिश की है. टीम ने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और फिलिप साल्ट जैसे इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर भरोसा जताया.

आरसीबी ने शीर्ष 5 खिलाड़ियों को खरीदने में 54.5 करोड़ खर्च किए. जोश हेजलवुड आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. फ्रेंचाइजी ने उन पर 12.5 करोड़ लुटाए. आरसीबी के 19 खिलाड़ियों में 12 कैप्ड और 7 अनकैप्ड खिलाड़ी रहे. 2025 के सीजन के लिए उसकी टीम में 8 विदेशी खिलाड़ी हैं. कप्तान फाफ डू प्लेसी को रिलीज करने के बााद आरसीबी की कमान एक बार फिर विराट कोहली टीम की अगुवाई करते दिख सकते हैं. देखें नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी.

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसनीलामी में प्राप्त रकमकैप्ड/अनकैप्ड
1जोश हेजलवुड₹2,00,00,000₹12,50,00,000कैप्ड
2फिल साल्ट ₹2,00,00,000₹11,50,00,000कैप्ड
3जितेश शर्मा₹1,00,00,000₹11,00,00,000कैप्ड
4भुवनेश्वर कुमार₹2,00,00,000₹10,75,00,000कैप्ड
5लियाम लिविंगस्टोन ₹2,00,00,000₹8,75,00,000कैप्ड
6रासिख डार₹30,00,000₹6,00,00,000अनकैप्ड
7क्रुनाल पांड्या₹2,00,00,000₹5,75,00,000कैप्ड
8टिम डेविड ₹2,00,00,000₹3,00,00,000कैप्ड
9जैकब बेथेल ₹1,25,00,000₹2,60,00,000कैप्ड
10सुयश शर्मा₹30,00,000₹2,60,00,000अनकैप्ड
11देवदत्त पडिक्कल₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
12नुवान तुषारा₹75,00,000₹1,60,00,000कैप्ड
13रोमारियो शेफर्ड₹1,50,00,000₹1,50,00,000कैप्ड
14लुंगिसानी न्गीदी ₹1,00,00,000₹1,00,00,000कैप्ड
15स्वपिनल सिंह₹30,00,000₹50,00,000अनकैप्ड
16मोहित राठी₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
17अभिनंदन सिंह₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
18स्वास्तिक चिकारा₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
19मनोज भांडागे₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की पूरी टीम

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >