IPL Auction: ऋषभ को दिल्ली कैपिटल्स ने क्यों रिलीज कर दिया? गावस्कर के अंदाजे पर पंत का जवाब

IPL Auction: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की उस टिप्पणी का जवाब दिया है, जिसमें वे पंत पर पैसे की वजह से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को छोड़ने का अंदाजा लगा रहे थे.

IPL Auction: आईपीएल 2025 के लिए 31 अक्टूबर को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया. लेकिन ऋषभ पंत को उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया. रिलीज के कारणों का कोई साफ पता नहीं लग पाया है, लेकिन सुनील गावस्कर ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि ऋषभ का अपनी फ्रेंचाइजी के साथ रिटेंशन फीस को लेकर कुछ मतभेद था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर डाला गया था.   

मतभेद की संभावना जता रहे गावस्कर को ऋषभ का जवाब

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से बातचीत के दौरान कहा कि नीलामी के समीकरण अलग होते हैं. लेकिन उनका मानना है कि दिल्ली टीम फिर ऋषभ पंत को खरीदना चाहेगी. कई बार रिटेंशन के समय फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच फीस को लेकर बात होती है. हो सकता है कि वहां कुछ मतभेद हो. गावस्कर की संभावना को खारिज करते हुए अब खुद ऋषभ ने उसी वीडियो पर अपना रिप्लाई दिया. ऋषभ ने  लिखा,‘‘ मेरा रिटेंशन पैसे को लेकर नहीं था. यह मैं दावे से कह सकता हूं.”

भयावह कार दुर्घटना के बाद पिछले साल वापसी करके पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी. वह उन मार्की खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें टीम ने अपने पास नहीं रखा है. ऋषभ की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है. उनके चेन्नई के साथ जुड़ने की खबरें भी आई थीं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम की तरफ से लाजवाब प्रदर्शन किया था. सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली नीलामी में पंत पर नजरें रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >