IPL Auction: नीलामी से पहले इस खिलाड़ी की एंट्री, मुंबई इंडियंस का है चहेता

IPL Auction: आईपीएल नीलामी शुरू होने में मात्र दो दिन बचे हैं. सऊदी अरब के जेद्दा में 24-25 नवंबर को शुरू होने वाली नीलामी से पहले शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में जोफ्रा (Jofra Archer) का नाम नहीं था. लेकिन अब खबर आई है कि उनका नाम भी नीलामी के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों में जोड़ा गया है.

 IPL Auction: सऊदी अरब के जेद���दा में 2025 के आईपीएल सीजन के लिए 24-25 नवंबर को नीलामी होने वाली है. यह नीलामी दोपहर के बाद 3.30 बजे शुरू होगी. नीलामी के लिए पंजीकृत 1572 खिलाड़ियों में से 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इस नीलामी में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर भी अब उपलब्ध होंगे. आर्चर नीलामी में खिलाड़ी नंबर 575वें खिलाड़ी होंगे.

आईपीएल ने 2025 की नीलामी के लिए दो नए नियम लागू किए हैं. पहला- अगर कोई खिलाड़ी पहले लीग में शामिल चुका है लेकिन मेगा-नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं कराता है तो वह बाद की मिनी-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं करा पाएगा. दूसरा अगर कोई खिलाड़ी जो नीलामी में शामिल होने की घोषणा करता है फिर बिना किसी वैध कारण के वापस ले लेता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: हो गया ऐलान, इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल

चोट के कारण बाहर रहे, फिर भी मुंबई इंडियंस ने जताया भरोसा

ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोफ्रा अब तेज गेंदबाजों के पहले सेट (सेट 6) का हिस्सा होंगे, जिसमें अभी सात तेज गेंदबाज हैं. गेंदबाजों की इस सेट के लिए पहले दिन बोली लगाई जाएगी. 2022 में आर्चर की कोहनी में चोट की वजह से वे खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे, बावजूद इसके मुंबई इंडियंस मेगा नीलामी में उन पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए थे. 2023 के आईपीएल सीजन में भी जोफ्रा ने मुंबई के लिए पांच मैच खेले, जिसमें दो विकेट लिए. इससे पहले कि वे और मैच खेल पाते उनकी कोहनी की समस्या फिर उभर आई और उन्हें वह सीजन फिर छोड़ना पड़ गया. आर्चर के लिए सबसे शानदार आईपीएल सीजन 2020 का रहा था. उन्होंने यूएई में आयोजित उस संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए 20 विकेट लिए थे. जोफ्रा ने अपने आईपीएल करियर में 40 मैचों में 48 विकेट लिए हैं.

अपनी चोट की वजह से जोफ्रा काफी समय तक क्रिकेट से बाहर रहे. विश्वकप से पहले इंग्लैंड टीम में वापसी करने वाले आर्चर ने उसके बाद पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलीं हैं. उनकी वापसी को लेकर इंगलैंड क्रिकेट बोर्ड भी नजरें गड़ाए होगा, क्योंकि इंग्लैंड को अगले साल अपने घर में भारत के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज भी खेलनी है.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >