IPL Auction: केएल राहुल और मिचेल स्टार्क को लाई दिल्ली, नीलामी के बाद कैपिटल्स की पूरी स्क्वाड

IPL Auction: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 2025 के सीजन के लिए अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दो कप्तानों को टीम में जोड़ा. केएल राहुल (KL Rahul) और फाफ डू प्लेसिस (Faf du Plesis) को अपनी टीम में शामिल किया. दिल्ली ने नीलामी में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीद कर 23 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है.

IPL Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन में आश्चर्यजनक रूप से अपने सबसे अहम खिलाड़ी पंत को जाने दिया था. उसने अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़) को रिटेन कर कुल 47 करोड़ की रकम खर्च की. 73 करोड़ के पर्स के साथ उतरी कैपिटल्स ने नीलामी में 19 खिलाड़ियों को खरीदा. दिल्ली ने सबसे बड़ी रकम लोकेश राहुल (14 करोड़ रुपये) पर खर्च की जबकि जैक फ्रेजर मैकगर्क को आरटीएम का इस्तेमाल कर नौ करोड़ रुपये में टीम से जोड़ा. यह दोनों खिलाड़ी पारी का आगाज कर सकते हैं.

नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में कुल 9 कैप्ड खिलाड़ियों पर दांव लगाया. उसने इस बार गेंदबाजी विभाग पर खासा ध्यान दिया है. कुल 23 खिलाड़ियों वाली दिल्ली में मिशेल स्टार्क और टी नटराजन के आने से तेज गेंदबाजी जबकि अक्षर और कुलदीप की मौजूदगी से टीम का स्पिन विभाग मजबूत है. केएलराहुल की प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में रहा है. यह देखना बाकी है कि क्या वह फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे. टीम के मध्यक्रम में हैरी ब्रुक और जैक फ्रेजर मैकगर्क भी मौजूद हैं. देखिए नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची.

क्रम संख्याखिलाड़ीबेस प्राइसनीलामी में प्राप्त रकमकैप्ड/अनकैप्ड
1केएल राहुल₹2,00,00,000₹14,00,00,000कैप्ड
2मिचेल स्टार्क ₹2,00,00,000₹11,75,00,000कैप्ड
3टी नटराजन₹2,00,00,000₹10,75,00,000कैप्ड
4जेक फ्रेजर मैकगर्क ₹2,00,00,000₹9,00,00,000कैप्ड
5मुकेश कुमार₹2,00,00,000₹8,00,00,000कैप्ड
6हैरी ब्रुक ₹2,00,00,000₹6,25,00,000कैप्ड
7आशुतोष शर्मा₹30,00,000₹3,80,00,000अनकैप्ड
8मोहित शर्मा₹50,00,000₹2,20,00,000अनकैप्ड
9फाफ डू प्लेसिस ₹2,00,00,000₹2,00,00,000कैप्ड
10समीर रिजवी₹30,00,000₹95,00,000अनकैप्ड
11डोनोवन फरेरा ₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
12दुष्मंथा चमीरा₹75,00,000₹75,00,000कैप्ड
13विप्रज निगम₹30,00,000₹50,00,000अनकैप्ड
14करुण नायर₹30,00,000₹50,00,000अनकैप्ड
15माधव तिवारी₹30,00,000₹40,00,000अनकैप्ड
16त्रिपुराना विजय₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
17मनवंत कुमार₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
18अजय मंडल₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड
19दर्शन नालकंडे₹30,00,000₹30,00,000अनकैप्ड

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >