IPL Auction: 42 साल के खिलाड़ी की 10 साल बाद वापसी, IPL में चेन्नई से जुड़ सकता है

IPL Auction: इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने 10 साल बाद टी20 क्रिकेट में वापसी की घोषणा कर दी है. उन्होंने 2025 के आईपीएल सीजन की नीलामी में खुद को पहली बार शामिल किया है. उनकी इस घोषणा पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने कहा कि एंडरसन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में शामिल हो सकते हैं.

IPL Auction: इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टी20 क्रिकेट में 10 साल बाद वापसी की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. 42 साल के दिग्गज गेंदबाज ने खुद को पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल किया है.

आईपीएल नीलामी में शामिल होने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि एंडरसन आईपीएल में अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा. क्योंकि चेन्नई की टीम ऐसे तेज गेंदबाज को पसंद करती है जिनके पास स्विंग कराने की क्षमता है. वॉन ने ‘क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट’ पर कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स एक ऐसी टीम है जो शुरुआती ओवरों में स्विंग करने की क्षमता रखने वाले गेंदबाजों को पसंद करती है. उनकी टीम में हमेशा ही एक ऐसा गेंदबाज रहा है, चाहे वह शार्दूल ठाकुर हो या कोई और. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर जिमी एंडरसन चेन्नई की टीम में दिखें. इस पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी शामिल थे.

इंग्लैंड के लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट

700 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले स्विंग गेंदबाज एंडरसन ने 19 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले और 18 विकेट हासिल किए. वे इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में ध्यान देने के लिए उन्होंने टी20 क्रिकेट नहीं खेला. उन्होंने आखिरी टी20 मैच 2014 में लंकाशायर के लिए खेला था. जिमी ने 44 घरेलू टी20 मैच खेले हैं और उनमें 41 विकेट हासिल किए हैं. 42 वर्षीय एंडरसन ने अपना आखिरी टेस्ट इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला था. आईपीएल की मेगा नीलामी में वे 1.25 करोड़ रुपये की आधार कीमत के साथ शामिल हुए हैं. एंडरसन से जब इस फैसले के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि वह इस खेल के बारे में अपनी समझ बढ़ाने के लिए इस नीलामी में शामिल हो रहे हैं.

James anderson at his last test. Image: social media

एंडरसन ने पिछले सप्ताह ‘बीबीसी रेडियो पॉडकास्ट’ पर कहा था कि मेरे पास अब भी खेल को कुछ देने की क्षमता है. मैं अभी भी खेल सकता हूं. मैंने कभी आईपीएल नहीं खेला है, मैंने कभी इसका अनुभव नहीं किया है और कई कारणों से मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरे पास देने के लिए और भी बहुत कुछ है. आईपीएल की मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होगा. इसकी नीलामी के लिए 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >