विराट कोहली का खुलासा, बताया किस गेंदबाज की तेजी से हैं परेशान, खेलने में होती है सबसे ज्यादा कठिनाई

IPL 2025: Virat Kohli ने आईपीएल के 2025 सीजन से पहले आरसीबी के इनोवेशन लैब के कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उसने सबसे बेहतरीन गेंदबाज के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने टीम इंडिया के साथी गेंदबाज के खिलाफ खेलना सबसे मुश्किल बताया. Virat Kohli Picks Jasprit Bumrah Toughest bowlwer to play against.

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दुनिया भर के धाकड़ गेंदबाजों का सामना किया है. चाहे ऑस्ट्रेलिया हो या इंग्लैंड सभी जगह उनका बल्ला बोला है. हालांकि विराट कोहली को भी गेंदबाजों को खेलने में समस्या होती है. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खेलना सबसे कठिन है. कोहली ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बुमराह खेल के सभी प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. कोहली वर्तमान में आईपीएल के आगामी संस्करण की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुमराह के खिलाफ खेलना हमेशा एक चुनौतीपूर्ण अनुभव होता है. कोहली ने यह बयान आरसीबी के साझा किए गए एक वीडियो में दिया, जिसमें उन्होंने बुमराह के खिलाफ अपने अनुभवों को साझा किया. Virat Kohli on Jasprit Bumrah.

आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली ने आईपीएल फ्रैंचाइजी आरसीबी के साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि बुमराह अब तक का सबसे मुश्किल गेंदबाज है. कोहली ने वीडियो में कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि जसप्रीत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, सभी प्रारूपों में. उन्होंने मुझे आईपीएल में कई बार आउट किया है, मैं आईपीएल में सफलतापूर्वक शामिल हो गया हूं. इसलिए जब भी मैं कुछ कहता हूं, तो ऐसा लगता है कि यह मजेदार होने वाला है. क्योंकि हमें नेट्स में ऐसा करने का मौका नहीं मिलता. नेट्स में भी, यह एक मैच खेलने जैसा है. तीव्रता ऐसी है जैसे हम आईपीएल में मैच खेल रहे हों. हम हमेशा ऐसा करते हैं, हर गेंद एक माइंड गेम की तरह होती है. उनके सामने खेलने में काफी कठिनाई भी आती है.” Virat Kohli Reveals Toughest Bowler to face.

कोहली ने अब तक बुमराह के खिलाफ 16 पारियों में 140 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.36 रहा है. उन्होंने बुमराह के खिलाफ 15 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. हालांकि, बुमराह ने भी 16 पारियों में से 5 बार कोहली को आउट किया है, जिससे यह मुकाबला काफी रोमांचक बन जाता है. हालांकि, बुमराह इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट मैच के दौरान लगी चोटों से उबर रहे हैं. चोट के कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी से चूक गए थे और अब संभावना है कि वह आईपीएल के शुरुआती चरण से भी बाहर हो सकते हैं. 

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को होगा, जिसमें आरसीबी का सामना मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा. आईपीएल के आगामी सीजन में दोनों दिग्गज आमने-सामने होंगे. हालांकि जब तक कोहली और बुमराह एक बार फिर सामने होंगे तब तक बुमराह के फिट होने की संभावना है. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 

बीयर कंपनी भी चलाते हैं ब्रेट ली, हाल ही में जुटाए थे 500,820,000 रुपये, अब हुआ ऐसा हाल

IPL Tickets 2025: आईपीएल में कब और कहां से ले सकते हैं टिकट, कितना होगा दाम? जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >