IPL 2025: ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, आईपीएल के रण में राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया धांसू वीडियो

IPL 2025: सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की नीलामी समाप्त हो गई. सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी पसंद की टीम बना ली है. राजस्थान ने भी अपने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) सहित 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद नीलामी में 14 खिलाड़ियों को खरीदा है. कुल 20 खिलाड़ियों वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी टीम को राजस्थान के ऐतिहासिक किरदारों से रूबरू करते हुए एक वीडियो जारी किया है.

IPL 2025:  राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को महाराणा का खिताब दे दिया है. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग शूरवीर तो युद्ध के रण में ध्रुव जुरेल नया सितारा बने हैं. राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी समाप्त होते ही संग्राम का ऐलान-सा कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने इस बार नीलामी से पहले ही रिटेंशन में 79 करोड़ खर्च कर दिए थे. संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, संदीप शर्मा और शेमरॉन हेटमायर पर ही अपने कुल पर्स का लगभग 67 प्रतिशत खर्च कर दिया था. अब उन्हीं योद्धाओं पर फोकस रखते हुए रॉयल्स ने एक वीडियो जारी किया है. 

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी वीडियो में राजस्थान के युद्ध इतिहास को थीम बनाकर अपने खिलाड़ियों को क्रिकेट मैदान का योद्धा बना दिया है. हल्दीघाटी के युद्ध को फोकस कर इस वीडियो में कप्तान संजू सैमसन महराणा बने हैं, तो ओपनर यशस्वी जायसवाल और रियान पराग उनके सेनापति हैं. चेतक की सवारी सात समुंदर पार से आए शेमरॉन हेटमायर को करवाई गई है. बल्लेबाजों के हाथों में तलवार या भाले हैं तो गेंदबाजों को तोप की कमान दी गई है. वीडियो काफी शानदार है, आप भी देखें

वैभव सूर्यवंशी को खरीद कर चौंकाया

राजस्थान रायल्स ने नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में जोफ्रा आर्चर को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया. जोफ्रा को 12.5 करोड़ में खरीदा तो 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले तुषार देशपांडे को 6.5 करोड़ में खरीदा. इस बार राडस्थान रायल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी खरीद कर नया रिकॉर्ड बना दिया. रायल्स ने 7 कैप्ड और 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों सहित 14 खिलाड़ियों को खरीदा. इस टीम में 6 विदेशी खिलाड़ी हैं. 120 करोड़ के कुल पर्स वाली राजस्थान रायल्स ने नीलामी के बाद 30 लाख रुपये बचाए. कप्तान संजू के नेतृत्व वाली पूरी टीम अब 20 खिलाड़ियों की हो चुकी है. 

IPL 2025 Auction: कौन हैं सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी? द्रविड़ की टीम ने 1.10 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रायल्स की पूरी टीम

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महीस थीकशाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >