IPL 2025: पंजाब किंग्स के हाथ लगा हीरा, श्रीलंका के खिलाफ ढा दिया कहर, देखें वीडियो

IPL 2025: आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) एक भारी भरकम पर्स लेकर उतरी थी. उसने अपने तीन शीर्ष खिलाड़ियों को खरीदने में ही 62.75 करोड़ खर्च कर दिए. उसने द.अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जानसेन (Marco Jansen) पर भी 7 करोड़ खर्च किए और अब जानसेन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 7 विकेट लेकर खलबली मचा दी है.

IPL 2025: आईपीएल की दो दिनी मेगा नीलामी बीते 25 नवंबर समाप्त हो गई. इस नीलामी में कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सबसे बड़ा खर्च पंजाब किंग्स ने किया, क्योंकि उसने रिटेंशन में काफी कम खर्च किया था. पंजाब ने कुल 119.65 करोड़ रुपये खर्च कर 25 खिलाड़ियों की टीम खड़ी की है. उसने इस नीलामी में गेंदबाजों पर भी खूब खर्च किया है. गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन करने में 18 करोड़ तो युजवेंद्र चहल पर भी 18 करोड़ रुपये लुटा दिए. लेकिन इसी नीलामी में द. अफ्रीका के गेंदबाज मार्को जानसेन को भी 7 करोड़ रुपये में खरीदा. अब 6.8 फुट लंबे कद के छरहरे बदन वाले इस गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर ढा दिया है.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच WTC के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट मैच किंग्समीड डरबन में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन श्रीलंका बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन उसकी पूरी टीम मार्को जानसेन नाम के तूफान में बह गई. जानसेन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 7 विकेट झटक दिए हैं. जानसेन ने 6.5 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 13 रन देकर महत्वपूर्ण 7 विकेट लिए. उनकी इस धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका मात्र 42 रन पर ऑलआउट हो गई. इस पिच पर कल दूसरे दिन 19 विकेट गिरे. पहली पारी में द. अफ्रीका के 6 विकेट, श्रीलंका के 10 विकेट और फिर अफ्रीकी टीम के दूसरी पारी में 3 विकेट गिर गए.

आईपीएल में जानसेन का सफर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से तूफान मचाते नजर आएंगे. पंजाब ने उनके बेस प्राइस 1.25 करोड़ से 5.6 गुना प्राइस में खरीदा. कुल 7 करोड़ की रकम से बिकने वाले जानसेन बल्लेबाजी में भी निपुण हैं. 2021 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मार्को ने अब तक 21 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 3/21 की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी फिगर के साथ 20 विकेट लिए हैं. उन्हें 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में रखा था. 2022 से लगातार वे सनराइजर्स हैदराबाद में बने हुए थे लेकिन इस बार हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया और पंजाब ने हीरा लपक लिया. पंजाब ने उनकी गेंदबाजी से खुश होकर पोस्ट किया, “आते ही काम शुरू कर दिए”. देखें उनकी धारदार  गेंदबाजी का नजारा. 

SA vs SL: 42 रन पर ऑलआउट, मार्को जानसेन की आंधी में उड़ा श्रीलंका, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >