जैसा करोगे वैसा भरोगे! हैरी ब्रूक पर लगा IPL बैन, तो इंग्लैंड का यह दिग्गज बोला- ये तो होना ही था

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरु होने से 13 दिन पहले हैरी ब्रूक ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया था. इस पर बीसीसीआई ने उन पर दो साल का बैन लगा दिया. उनका सपोर्ट करने की बजाय, इंग्लैंड के ही उनके साथी खिलाड़ी ने BCCI का सपोर्ट किया है. Moin Ali on Harry Brook Ban from IPL

IPL 2025 के लिए बीसीसीआई ने नियम सख्त कर दिए हैं. सीजन की शुरुआत से पहले ही आईपीएल प्रबंधन ने यह नियम लागू किया था कि अगर कोई खिलाड़ी नीलामी के बाद लीग से हटने पर भारी दंड लगाया जाएगा. इसके बावजूद इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक ने आईपीएल शुरुआत के बेहद नजदीक पहुंचने पर अपना नाम वापस ले लिया. आईपीएल ने कोई रियायत न दिखाते हुए ब्रूक को दो साल के लिए बैन कर दिया. उनके प्रतिबंध पर किसी तरह की आवाज नहीं उठी, बजाय इसके इंग्लैंड के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी ने आईपीएल का ही साथ दिया. Moin Ali on Harry Brook Ban from IPL.

इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला मोईन अली का मानना है कि आईपीएल से ऐन मौके पर नाम वापिस लेने वाले हैरी ब्रूक पर बीसीसीआई का दो साल का प्रतिबंध सख्त नहीं है. ब्रूक ने लगातार दूसरी बार आईपीएल से नाम वापिस लिया है. मोईन ने ‘बीयर्ड बिफोर क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘यह सख्त नहीं है. मैं इससे सहमत हूं. कई लोग नाम वापिस ले लेते हैं और फिर वापिस आकर बेहतर वित्तीय पैकेज लेते हैं. इससे बहुत कुछ गड़बड़ हो जाता है. बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं.’’ Moin Ali Backs BCCI.

ब्रूक 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के इस सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अनुबंध से पीछे हट गए. दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक को 6.25 करोड़ में खरीदा था. अब उनके हटने से दिल्ली को फिर से  किसी खिलाड़ी के लिए नई व्यवस्था करनी पड़ेगी. हालांकि इस बार दिल्ली ने केएल राहुल और फाफ डुप्लेसी को टीम से जोड़कर खिताब जीतने की पूरी तैयारी की है. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने जा रहे मोईन ने कहा, “उसे भूल जाइये, अगर आप नाम वापिस लेते हैं तो नियम यही है कि आप पर प्रतिबंध लगेगा बशर्ते पारिवारिक कारण या चोट न हो. मैं इस नियम से सहमत हूं.’’ पिछली बार की चैंपियन कोलकाता इस बार आईपीएल के ओपनिंग मैच में आरसीबी से भिड़ेगी. कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर यह मुकाबला रात 7.30 बजे से शुरू होगा. 

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस में हुआ बड़ा फेरबदल, इनके पास पहुंची फ्रेंचाइजी की कमान

इसे भी पढ़ें: कैसा है RCB का नया कप्तान? विराट कोहली ने बताई खूबियां, कहा वह लंबे समय तक…

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज पर चला ICC का चाबुक, मैदान पर धक्का मुक्की करने पर लगा तगड़ा जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >