कौन है स्पिनर्स का काल? मिडिल ओवर में कांप जाते हैं गेंदबाज, मोहम्मद कैफ ने बताया उसका नाम

IPL 2025: भारत में इस समय आईपीएल की धूम है. गेंदबाज हों या बल्लेबाज सभी का जलवा देखने को मिल रहा है. खासकर स्पिनर्स ने पांच मैचों में ही गजब की धारदार गेंदबाजी की है. भारत की अधिकतम पिचों पर स्पिन ही प्रभावी रहती है, जिस पर बल्लेबाज परेशान ही रहते हैं. लेकिन एक बल्लेबाज से मोहम्मद कैफ काफी प्रभावित दिखते हैं, जिसे उन्होंने स्पिन के खिलाफ सबसे आक्रामक बल्लेबाज घोषित कर दिया है.

IPL 2025: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम है. अभी केवल पांच मैच ही हुए हैं, लेकिन रोमांच का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी तरह का धमाकेदार मैच देखने को मिला अहमदाबाद में, जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से मैच जीता. PBKS के 243 रन के जवाब में GT 232 रन ही बना सका. इस मैच में सबसे धमाकेदार पारी रही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की, उन्होंने 42 गेंद में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे. उनकी इस निःस्वार्थ पारी की सभी ने तारीफ की. लेकिन मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्हें स्पिन के खिलाफ दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. 

मोहम्मद कैफ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्रेयस अय्यर, स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ दुनिया के सबसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. राशिद खान का सामना बहुत कम बल्लेबाज कर पाते हैं. वह मिडिल ओवर्स के मास्टर हैं.” श्रेयस ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान खासतौर पर गुजरात के स्टार गेंदबाज राशिद खान के खिलाफ अपने शॉट्स की पूरी झलक दिखाई. उन्होंने अफगानिस्तानी स्पिनर को बारीकी से पढ़ते हुए 14वें ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अपने बैकफुट का शानदार इस्तेमाल किया और लगातार दो बार डीप मिड-विकेट के ऊपर से ताकतवर पुल शॉट खेलकर छक्के लगाए. Mohammad Kaif names Shreyas Iyer best attacker against spinners.

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कैफ श्रेयस की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए हों. नवंबर 2023 में श्रेयस की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप के दौरान भी उन्होंने अय्यर की इसी प्रतिभा को सराहा था. दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अय्यर के साथ काम कर चुके कैफ ने बताया कि स्पिनरों को बाउंड्री तक पहुंचाना भारत के नंबर 4 बल्लेबाज की सबसे बड़ी ताकत है. कैफ ने उस समय भी कहा था कि अय्यर स्पिन गेंदबाजी को बेहतरीन तरीके से खेलते रहे हैं. आईपीएल में उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में उनसे बेहतर स्पिन खेलने वाला कोई नहीं माना जाता, क्योंकि वह न सिर्फ सिंगल और डबल लेते हैं बल्कि सीधे मैदान के ऊपर छक्के भी लगाते रहे हैं. 

IPL 2025 GT vs PBKS: वहीं पंजाब और गुजरात के बीच मैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर के अलावा प्रियांश आर्या और शशांक सिंह ने भी किंग्स के लिए बेहतरीन पारी खेली. जहां आर्या ने ओपनिंग करते हुए 47 रन बनाए तो शशांक ने आखिरी समय में 16 गेंद पर ही 44 रन जड़ दिए. इन पारियों की बदौलत पंजाब ने 243 रन का आंकड़ा छुआ, जिसके जवाब में गुजरात ने ठोस शुरुआत की, जब कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बिना विकेट गंवाए 61 रन बनाए. लेकिन इसके बाद गुजरात की पारी में जैसे ब्रेक लग गया. हालांकि बटलर और रदरफोर्ड ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन वह नाकाफी रही और टाइटंस 232 रन ही बना सके और 11 रन से मैच हार गए. 

‘डीएसपी’ की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का छक्का, चोटिल हो गई लेडी पुलिस, GT vs PBKS मैच में ये भी हुआ, Video

IPL में ग्लेन मैक्सवेल बने ‘गोल्डन डक किंग’, हिटमैन को पीछे छोड़ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

जब प्राइज मनी के लिए BCCI प्रेसीडेंट को पिला दी शैंपेन, टीम इंडिया ने किया गजब का खेल, फिर भी नहीं बढ़े पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >