IPL 2025: नीलामी से पहले ही बिके अश्विन! नीलामी में केएल राहुल और बटलर भी शामिल

IPL Mega Auction: भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आईपीएल नीलामी से पहले एक मॉक नीलामी की मेजबानी की. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने इसका वीडियो भी शेयर किया.

IPL Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में 24-25 नवंबर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी प्रस्तावित है. लेकिन इससे पहले अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक नीलामी का आयोजन किया है. एक बेहद मजेदार सेगमेंट में अश्विन ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के सामने खिलाड़ियों की बोली लगाई. इस नीलामी में कई बड़े क्रिकेट स्टार्स जैसे केएल राहुल, डेविड वार्नर, जोस बटलर, डेविड मिलर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों के लिए बोली लगी. मॉक नीलामी के दौरान केएल राहुल ने तो दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बोली के लिए प्रतिस्पर्द्धा शुरू कर दी, जिसमें बोली 15 करोड़ रुपये से अधिक हो गई.

आईपीएल फैंस और विश्लेषकों के साथ मॉक नीलामी

अपनी मजाकिया कमेंट्री के लिए मशहूर अश्विन ने स्वयं को भारतीय टेलीविजन हिस्ट्री में खुद को नीलाम करने वाला पहला व्यक्ति बताया. नीलामी के वीडियो का ट्रेलर में अश्विन ने तमिल भाषा में कहा कि मैं नीलामी को लेकर बहुत उत्साहित हूं और इस उत्साह को अपने चैनल पर लाना चाहता हूं. काफी सारे क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स कई वर्षों से आईपीएल फॉलो कर रहे हैं, हमने इन लोगों के साथ एक प्रतिस्पर्धी नीलामी आयोजित की है. यह काफी मनोरंजक रहा. हमारे चैनल पर इस नीलामी में लोगों ने वास्तव में अच्छी टीमें चुनीं. यह बिल्कुल वास्तविक नीलामी आयोजन जैसा लगा. अश्विन के चैनल पर ये नीलामी 12 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर तक चलेगी. इसका विस्तृत विवरण भी आ गया है.

IPL Mega Auction 2025 का विवरण

आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए कुल 1,574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस नीलामी में 1,165 भारतीय खिलाड़ी और 409 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं. प्रत्येक आईपीएल फ्रेंचाइजी 25 खिलाड़ियों की एक टीम बना सकती है. कई फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन किया है. रिटेन करने के बाद पंजाब किंग्स के पास 110.5 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स है. दूसरा सबसे बड़ा पर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 83 करोड़ रुपये का है.  राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रुपये का सबसे छोटा पर्स है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस दोनों के पास 45 करोड़ रुपये शेष हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >