IPL 2022 Mega Auction में शामिल होंगे 1,214 खिलाड़ी, 2 करोड़ बेस प्राइज वाले 49 प्लेयर्स नीलामी में

बीसीसीआई आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की तैयारियों में जुट गया है. इस सीजन में 10 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी. मेगा नीलामी में कुल 1214 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. 49 ऐसे खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल होंगे, जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये होगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी के लिए कमर कस चुका है. इसके लिए 1,214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक आधिकारिक प्रेस नोट में इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का पंजीकरण बंद हो चुका है और अब 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ियों नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है.

2 करोड़ बेस प्राइज वाले 49 खिलाड़ी नीलामी में

आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी. बीसीसीआई ने दो नयी टीमों अहमदाबाद और लखनऊ को मान्यता दे दी है. दो दिवसीय मेगा नीलामी में 10 टीमें विश्व क्रिकेट की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के लिए बोली लगायेंगी. खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेजतर्रार बल्लेबाज डेविड वार्नर और मिशेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपना आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा है.

Also Read: आईपीएल 2022 का आयोजन ​​दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है, बीसीसीआई तैयार कर रहा है प्लान बी
नीलामी में कई बड़े नाम शामिल

डेविड वार्नर हाल ही में हुए टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे और मार्श फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे. इसके अलावा, सूची में बड़े नामों में रविचंद्रन अश्विन, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, सुरेश रैना, पैट कमिंस, एडम जम्पा, स्टीवन स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक, कैगिसो रबाडा और ड्वेन ब्रावो शामिल हैं.

12-13 फरवरी को होगा मेगा ऑक्शन

बीसीसीआई 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में नीलामी कराने की योजना बना रहा है. यह आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है जिसे बीसीसीआई आयोजित कर सकता है क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल फ्रेंचाइजी चाहते हैं कि इसे बंद कर दिया जाए. इस साल का आईपीएल 10-टीम वाला होगा, जिसमें संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रैंचाइजी के साथ वेंचर कैपिटल फर्म सीवीसी के स्वामित्व वाली अहमदाबाद शामिल होगी.

Also Read: एबी डिविलियर्स ने संन्यास लेने की बतायी असल वजह, आईपीएल को लेकर क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात
सीवीसी को बीसीसीआई की मंजूरी का इंतजार

सीवीसी हालांकि बीसीसीआई से अपने आशय पत्र का इंतजार कर रहा है, लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा. दोनों टीमों के पास अपने तीन मसौदे की घोषणा करने के लिए क्रिसमस तक का समय था, लेकिन बीसीसीआई दोनों के लिए तारीख बढ़ा सकता है क्योंकि सीवीसी को अभी मंजूरी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >