IPL 2021 RCB vs MI: हर्षल पटेल का हैट्रिक विकेट, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से रौंदा

RCB vs MI : आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस पर 54 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई की जीत में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की बड़ी भूमिका रही. हर्षल ने हैट्रिक विकेट लिये. मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गयी.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

हर्षल पटेल का हैट्रिक विकेट, आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस पर 54 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई की जीत में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की बड़ी भूमिका रही. हर्षल ने हैट्रिक विकेट लिये. 165 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गयी. आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने 3.1 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाये. जबकि चहल ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिये. मैक्सेवेल ने दो और सिराज ने एक विकेट चटकाये.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई को 9वां झटका, चहल ने बुमराह को किया आउट

युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए मुंबई को 9वां झटका दिया. चहल ने बुमराह को अपना तीसरा शिकार बनाया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

हर्षल पटेल का हैट्रिक, मुंबई को एक ही ओवर में तीन झटका

मुंबई को 17वें ओवर में लगातार तीन झटका लगा. हर्षल पटेल ने हैट्रिक विकेट चटकाया. पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को 3 रन अपना पहला शिकार बनाया. फिर कीरोन पोलार्ड को 7 के स्कोर पर आउट किया. फिर राहुल चाहर को शून्य पर आउट कर अपना हैट्रिक विकेट हासिल किया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस को 5वां झटका, सूर्यकुमार 8 रन पर आउट

मुंबई इंडियंस को 15वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव के रूप में पांचवां झटका लगा. सूर्यकुमार को सिराज ने अपना शिकार बनाया. सूर्यकुमार ने 9 गेंदों में केवल 8 रन बनाया. मुंबई का स्कोर इस समय 5 विकेट पर 97 रन है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका, क्रुणाल पांड्या 5 रन पर आउट

मुंबई को 14वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा. क्रुणाल को मैक्सवेल ने अपना दूसरा शिकार बनाया. क्रुणाल ने 11 गेंदों का सामना किया और केवल 5 रन ही बना पाये. क्रुणाल के आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आये हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, रोहित के बाद ईशान किशन भी आउट

मुंबई इंडियंस को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. ईशान किशन युजवेंद्र चहल की गेंद पर 12 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में किशन ने केवल एक चौका जमाया. किशन के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी करने आये हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा 43 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 28 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर मैक्सवेल के शिकार हुए. रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आये.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस को पहला झ्रटका, चहल की गेंद पर डी कॉक 24 रन बनाकर आउट

मुंबई इंडियंस को 7वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा. डी कॉक को चहल ने अपना शिकार बनाया. डी कॉक ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाये. मुंबई का स्कोर 7 ओवर में एक विकेट पर 58 रन है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस की तूफानी शुरुआत, रोहित-डिकॉक क्रीज पर जमे

मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन शुरुआत की है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डी कॉक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 5 ओवर में 50 के पार पहुंचाया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

कोहली-मैक्सवेल की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने मुंबई को दिया 166 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाया. विराट कोहली और मैक्सवेल ने शानदार अर्धशतक जमाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाये, तो मैक्सवेल ने 37 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाये. इसके अलावा श्रीकर भारत ने 24 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाये.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

बुमराह की घातक गेंदबाजी, एक ही ओवर में मैक्सवेल और डिविलियर्स आउट

आरसीबी को बुमराह ने एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले मैक्सवेल को 56 रन पर आउट किया, उसके बाद डिविलियर्स को 11 रन पर अपना तीसरा शिकार बनाया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

कोहली के बाद मैक्सवेल ने भी जमाया अर्धशतक, आरसीबी का स्कोर 150 के पार

कोहली के बाद मैक्सवेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. आरसीबी का स्कोर इस समय 3 विकेट पर 18 ओवर में 156 रन है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

आरसीबी को तीसरा झटका, विराट कोहली 51 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कप्तान विराट कोहली 42 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर मिलने के शिकार हुए.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

विराट कोहली की तूफानी पारी, 40 गेंदों में जमाया अर्धशतक

विराट कोहली इस समय तूफानी पारी खेल रहे हैं. उन्होंन्रे 40 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उनका साथ दे रहे मैक्सवेल भी 20 गेंदों में 2 चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

आरसीबी को दूसरा झटका, श्रीकर भरत 26 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 9वें ओवर में राहुल चाहर ने दूसरा झटका दिया. चाहर ने श्रीकर भरत को 26 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. इस समय कोहली और मैक्सवेल बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दुबई में कर रहे चौकों-छक्कों की बरसात

विराट कोहली ने दुबई के मैदान पर इस समय चौकों और छक्कों की बरसात कर दिया है. कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम के स्कोर को 4 ओवर में 44 रन पर पहुंचा दिया है. कोहली इस समय 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि उनका साथ भरत 12 रन बनाकर दे रहे हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

आरसीबी को पहला झटका, पडिक्कल शून्य पर आउट

आरसीबी को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है. पडिक्कल को बुमराह ने शून्य के स्कोर पवेलियन भेज दिया. पडिक्कल ने चार गेंदों का सामना किया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू, छक्के के साथ कोहली ने खाता खोला

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने बोल्ट को छक्का जमाया और अपना खाता खोला. कोहली के साथ पडिक्कल ओपनिंग करने आये हैं.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई इंडियंस की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

13 रन बनाते ही विराट कोहली रच देंगे इतिहास

विराट कोहली आज अगर मुंबई के खिलाफ 13 रन बनाने में सफल होते हैं, तो टी20 में इतिहास रच डालेंगे. विराट ने नाम टी20 में 10 हजार रन पूरा हो जाएगा. इसके साथ ही अगर कोहली 33 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वॉर्नर टी20 में अब तक 10019 रन बनाया है, जबकि विराट कोहली अब तक 9987 रन बना लिया है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या/अनुकुल रॉय, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

आरसीबी की संभावित एकादश

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, वानिंदु हसरंगा/काइल जैमीसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

लगातार दो मैच से हार रही मुंबई की टीम, प्वाइंट टेबल में 6ठे स्थान पर मौजूद

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत में जब से हुई है, मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश अब भी है. मुंबई की टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई ने 20 रन से हराया, तो केकेआर ने 7 विकेट से. प्वाइंट टेबल में मुंबई की टीम इस समय 9 मैचों में केवल 4 मैच जीतकर 8 अंक लेकर 6ठे स्थान पर बनी हुई है. जबकि आरसीबी की टीम 9 मैचों में 5 जीत के बाद 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

पिछले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया

मुंबई और आरसीबी के बीच पिछली बार 9 अप्रैल 2021 को भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें मुंबई पर विराट कोहली की टीम भारी पड़ी थी. आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था. मुंबई ने 9 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 160 रन बनाकर जीत लिया.

4:52 AM. 27 Sept 21 4:52 AM. 27 Sept

मुंबई और आरसीबी आईपीएल में हो चुके हैं 28 बार आमने-सामने

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल में अब तक 28 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई ने 17 मैचों में आरसीबी को हराया, तो विराट कोहली की टीम को केवल 11 मैचों में जीत का मौका मिला.

11:53 PM. 26 Sept 21 11:53 PM. 26 Sept

मुंबई और आरसीबी के बीच से मुकाबला कुछ देर बाद

मुंबई और आरसीबी के बीच से कुछ देर के बाद दुबई में रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यूएई की धरती अब तक सही साबित नहीं हुआ है. मुंबई और आरसीबी को अब भी जीत का इंतजार है.

मुख्य बातें

RCB vs MI : आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस पर 54 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. मुंबई की जीत में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल की बड़ी भूमिका रही. हर्षल ने हैट्रिक विकेट लिये. मुंबई की टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >