INDW vs AUSW T20: भारत को 7 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय महिला टीम को शनिवार को यहा घरेलू टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज भी हार गया है. अब दोनों टीमों के बीच होने वाला आखिरी टी20 मुकाबला औपचारिकता मात्र होगा.

अनुभवी एलीस पेरी की 42 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी और एशलीघ गार्डनर (42 रन और दो विकेट) के हरफनमौला खेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय के चौथे मुकाबले में भारतीय महिला टीम को सात रन से हराकर श्रृंखला में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 188 रन बनाने के बाद भारत को पांच विकेट पर 181 रन पर रोक दिया.

एलीस पेरी ने बनाये 72 रन

पेरी ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के जड़ने के अलावा गार्डनर के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 गेंद में 94 रन की साझेदारी की. गार्डनर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 42 रन बनाये. आखिरी ओवरों में ग्रेस हैरिस ने महज 12 गेंद में 27 रन की आक्रामक पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में 19 चौके और आठ छक्के लगाये. कप्तान एलीसा हीली 21 गेंद में 30 रन बनाने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हार्ट हो गयी.

Also Read: ICC Ranking: स्मृति मंधाना ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बरकरार
दीप्ति शर्मा ने की शानदार गेंदबाजी

भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रही उन्होंने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिये. राधा यादव ने तीन ओवर में 26 रन देकर एक सफलता हासिल की. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को जरूरत के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंद में 46 रन, देविका वैद्य ने 26 गेंद में 32 रन और ऋचा घोष ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को मैच में बनाये रखा लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था.

पावर प्ले में भारत ने बनाये 44 रन

बड़े स्कोर वाले इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच गार्डनर ने चार ओवर में महज 20 रन देकर दो विकेट लिये. अलाना किंग को भी दो सफलता मिली. उन्होंने तीन ओवर में 23 रन खर्च किये. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (16 रन) और शेफाली वर्मा (11 रन) ने डार्सी ब्राउन के पहले ओवर में तीन चौके जड़े. स्मृति तीसरे ओवर में गार्डनर की गेंद पर बेथ मूनी को कैच देकर पवेलियन लौट गयी. पावरप्ले के आखिरी ओवर में शेफाली ने ब्राउन की लगातार गेंदों पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर पेरी को कैच थमा बैठी. पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 44 रन था.

आखिरी ओवर में हारा भारत

अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी स्पिनर अलाना किंग ने जेमिमाह रोड्रिग्ज (आठ रन) को पवेलियन की राह दिखायी. इसके बाद हरमनप्रीत कौर और देविका वैद्य ने संभल कर बल्लेबाजी करने पर ध्यान दिया. इस बीच 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर गार्डनर के खिलाफ छक्का लगाया. हरमनप्रीत और देविका ने 12वें ओवर में मेगन शट्ट के खिलाफ दो चौके जड़ 12 रन बटोरे तो अगले ओवर में भारतीय कप्तान ने हीथर ग्राहम के खिलाफ चार चौके जड़ टीम के रनों के सैकड़े को पार कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >