Asian Games: बांग्लादेश को रौंदकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, पूजा वस्त्राकर का शानदार प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में 51 रन पर समेट दिया और फिर केवल 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पूजा वस्त्राकर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा सेमीफाइनल में आठ विकेट से हराकर पहली बार एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसके साथ ही भारत के नाम एक और पदक पक्का हो गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को भारतीय टीम ने 17.5 ओवर में 51 रन पर समेट दिया और फिर केवल 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पूजा वत्राकर ने चटकाये चार विकेट

दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वत्राकर ने भारत से रवानगी से ठीक पहले टीम में अंजलि सरवानी की जगह ली थी. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

वत्राकर के अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

वस्त्राकर और टिटास साधु ने नयी गेंद से कहर बरपाते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बांधे रखा. सिर्फ कप्तान निगार सुल्ताना (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी. वस्त्राकर ने पहली ही गेंद पर शाती रानी (0) को आउट करके बेहतरीन शुरुआत की. उन्होंने इसी ओवर में शमीमा सुल्ताना को पगबाधा आउट किया जबकि शोभना मोस्तारी भी टिक नहीं सकी. पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर पूजा ने भारत का शिकंजा कस दिया. टिटास ने उनका बखूबी साथ देते हुए सोरना अख्तर को बोल्ड किया. बीच के ओवरों में स्पिनरों ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया. कुछ बल्लेबाजों के रनआउट होने से बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ गई. वत्राकर के अलावा टिटास साधु, अमनजोत कौर, गायकवाड़, दीप्ति शर्मा और देविका वैद्य ने एक-एक विकेट चटकाये.

Also Read: इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: पीएम मोदी बोले- डिजाइन महादेव को समर्पित, देश का मिजाज बना- जो खेलेगा वही खिलेगा

8.2 ओवर में ही भारत ने जीत लिया मैच

भारत ने 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कनिका आहूजा (नाबाद 1) और जेमिमा रौड्रिग्स (नाबाद 20) ने टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत ने कप्तान स्मृति मंधाना (सात) और शेफाली वर्मा (17) के विकेट गंवाये. भारतीय टीम नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के बिना खेल रही है जो दो मैचों का निलंबन झेल रही है. हरमनप्रीत को कुछ महीने पहले एक शृंखला में बांग्लादेशी अंपायरिंग की आलोचना करने के कारण निलंबन झेलना पड़ा था.

25 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ फाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >