Indian W Cricket Team: वेस्टइंडीज और आयरलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम

Indian W Cricket Team: भारतीय क्रिकेट की महिला ब्रिगेड डेढ़ महीने के आराम के बाद फिर से मैदान पर उतरने वाली है. वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेंगी. BCCI ने इस दौरे का विस्तृत विवरण जारी कर दिया गया है.

Indian W Cricket Team: बीते 29 अक्टूबर को आखिरी टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने विश्वकप विजेता न्यूजीलैंड को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया. अब टीम इंडिया लगभग डेढ़ महीने के बाद फिर से मैदान पर उतरने वाली है. टीम इंडिया वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी.  

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम दिसंबर-जनवरी में सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज के लिये वेस्टइंडीज और आयरलैंड की मेजबानी करेगी. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ नवी मुंबई और वडोदरा में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी, जबकि जनवरी में राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी.

भारतीय टीम डी वाई पाटिल मैदान पर 15, 17 और 19 दिसंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी. जबकि वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया वडोदरा जाएगी जहां 22, 24 और 27 दिसंबर को तीन वनडे मैच खेले जायेंगे .

आयरिश टीम का दौरा 10 जनवरी से शुरू होगा. इस दौरान भारतीय टीम तीन वनडे खेलेगी. सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी को और तीसरा मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा. यह वनडे श्रृंखला आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है जो अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफिकेशन का जरिया भी है.

दोनों टीमों के खिलाफ भारतीय टीम का शेड्यूल:

भारत बनाम वेस्टइंडीज:

15 दिसंबर : पहला टी20, नवी मुंबई

17 दिसंबर : दूसरा टी20, नवी मुंबई

19 दिसंबर : तीसरा टी20, नवी मुंबई

22 दिसंबर : पहला वनडे, वडोदरा

24 दिसंबर : दूसरा वनडे , वडोदरा

27 दिसंबर : तीसरा वनडे, वडोदरा

भारत बनाम आयरलैंड:

10 जनवरी : पहला टी20, राजकोट

12 जनवरी : दूसरा टी20, राजकोट

15 जनवरी : तीसरा टी20, राजकोट

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्यों नहीं जाती भारतीय टीम, क्या हैं वे 5 बड़े कारण? 

इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, दुबई में होगा U-19 मुकाबला 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >