भारतीय टेस्ट टीम में 4 नए चेहरे, इन 6 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, इंग्लैंड दौरे में हुए फेरबदल का पूरा हिसाब

Indian Team for England Tour Who’s In Who’s Out: भारत जून से अगस्त 2025 के बीच इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगा, जो WTC 2025-27 का हिस्सा होंगे. रोहित और कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है. BCCI ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें कुछ नए चेहरे और कुछ बदलाव देखने को मिले हैं.

Indian Team for England Tour Who’s In Who’s Out: भारत की टीम जून से अगस्त 2025 के बीच इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ये सीरीज 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी. मुकाबले हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स (लंदन), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) और ओवल (लंदन) में होंगे. यह भारत की पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम मैदान में उतरेगी. इसी के साथ BCCI ने टीम के नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा कर दी है. 

बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में कई अपेक्षित और कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी अब शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए गए हैं. इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है, जबकि कुछ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

नए चेहरे और वापसी करने वाले खिलाड़ी

बी साई सुदर्शन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2025 में वे सबसे बड़े रन स्कोरर हैं. साई सुदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में खुद को एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में तीन मैचों में 76 की औसत से 304 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक, एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. 23 वर्षीय तमिलनाडु के बल्लेबाज ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 1,957 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.

करुण नायर की टेस्ट टीम में सात साल बाद वापसी हुई है. उन्होंने 2016 में तिहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं. 2017 के बाद से भारत के लिए टेस्ट नहीं खेले हैं, उन्होंने घरेलू सत्र में विदर्भ के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में 9 मैचों में 53.93 की औसत से 863 रन बनाए और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

अर्शदीप सिंह टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम अर्शदीप सिंह को मिला है. उन्होंने काउंटी क्रिकेट में भी जलवा दिखाया था. उन्हें भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

शार्दुल ठाकुर काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट और फिर आईपीएल में उन्होंने ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत टीम में जगह बना ली है.

बाहर किए गए खिलाड़ी

हर्षित राणा– बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले इस तेज गेंदबाज पर गौतम गंभीर का भरोसा था, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस बार उन्हें टीम से बाहर कर दिया है.

सरफराज खान– लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बावजूद एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज किया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतक भी लगाया था, लेकिन उसके बाद फ्लॉप रहे.

देवदत्त पडिक्कल– ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौका मिला था, लेकिन इस बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

श्रेयस अय्यर– घरेलू और आईपीएल में फॉर्म में होने के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया. हाल ही में मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में 5 मैचों में 68.57 की औसत से 480 रन बनाए और 90.22 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे, आईपीएल में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.

अक्षर पटेल– अश्विन की अनुपस्थिति में स्पिन विकल्प की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन टीम में जगह वॉशिंगटन सुंदर को मिली है. पटेल ने आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था.

मोहम्मद शमी– 2024 में चोट के बाद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था. यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि शायद उन्हें मौका दिया जा सकता है, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें टीम में नहीं चुना गया. BCCI की मेडिकल टीम का एक सदस्य लखनऊ पहुंचा था ताकि शुक्रवार को RCB के खिलाफ हैदराबाद के मैच से पहले शमी की फिटनेस का आकलन कर सके और यहां पर शमी को अनफिट पाया गया.

टीम में बहुत अधिक फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन भविष्य की तैयारी स्पष्ट तौर पर दिख रही है. नए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में यह टीम युवा और अनुभव का मिश्रण है. हालांकि हर्षित राणा, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का बाहर रहना निश्चित रूप से बहस का विषय रहेगा. 

इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय स्क्वॉड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियन, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा. (अश्विन ने संन्यास ले लिया था)

गिल, विराट या धोनी नहीं, जोस बटलर ने इसे बताया अपना फेवरेट इंडियन कैप्टन

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, BCCI ने इन 18 खिलाड़ियों को दिया मौका

सम्मान की लड़ाई में KKR के सामने SRH की चुनौती, टीमों के आखिरी IPL 2025 मैच की कैसी होगी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >