IPL 2020: क्या अक्टूबर में होगा आईपीएल ? नेहरा ने कही ये बात

IPL 2020: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि अगर अक्टूबर तक भी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित कर दिया जाता है तो आईपीएल को वर्ष के अंतिम तीन महीनों में भी आयोजित किया जा सकता है.

IPL 2020,Ashish Nehra : भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के कारण क्रिकेट पर इसका असर पड़ा है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी इसी वजह से टाला गया है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इस साल आईपीएल को रद्द किया जा सकता है लेकिन खिलाडियों को उम्मीद हैं कि यह टूर्नामेंट होगा. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि अगर अक्टूबर तक भी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित कर दिया जाता है तो आईपीएल को वर्ष के अंतिम तीन महीनों में भी आयोजित किया जा सकता है.

आपको बता दें कि आईपीएल 2020 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है और अभी इसके आयोजन की संभावना भी नहीं है. नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा कि आईपीएल अगस्त में नहीं हो सकता क्योंकि वह बारिश का मौसम होता है और ऐसे में कई मैचों के रद्द होने की संभावना रहेगी. अगर अक्टूबर तक विश्व भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी तो मुझे पूरा विश्वास है कि आईपीएल होगा.

कोरोना वायरस के मामलों और उससे होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है और ऐसे में इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना भी कम हो गयी है. इस घातक वायरस के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि विश्व भर में यह संख्या 80 हजार से ऊपर चली गयी है. नेहरा ने इसके साथ ही कहा कि युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि मैंने जितना युवराज के करियर को देखा है तो मुझे लगता है कि उसने महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया. हमने देखा कि किस तरह से उसने 2007 और उसके बाद बल्लेबाजी की. हमने 2011 में देखा कि बीमारी के बावजूद उसने धौनी के नेतृत्व में किस तरह का शानदार प्रदर्शन किया.

नेहरा ने कहा कि मेरा मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी का कोई पसंदीदा कप्तान होता है और मेरे हिसाब से युवराज ने धौनी की अगुवाई में बेहतर प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >