भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, पाकिस्तान को लगा एक और झटका, अब PSL 2025 में नहीं मिल पाएगी ये सुविधा

Indian Pakistan Conflict Impact on PSL 2025: भारत-पाक तनाव के कारण PSL शेड्यूलिंग में दिक्कतें आईं, जिसके चलते मुल्तान का मैच लाहौर शिफ्ट करना पड़ा और प्रोडक्शन टीम को एक हफ्ता ज्यादा रुकना पड़ा. अब PSL के 10वें सीजन को पूरा करना PCB के लिए चुनौती बन गया है क्योंकि शेष मैच DRS के बिना कराए जाएंगे.

Indian Pakistan Conflict Impact on PSL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावों के चलते PSL को शेड्यूलिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कैमरा उपकरणों की आवाजाही और यात्रा को कम करने के लिए मुल्तान में होने वाला एक मैच लाहौर शिफ्ट कर दिया गया और प्रोडक्शन टीम को अपनी उपस्थिति एक सप्ताह और बढ़ानी पड़ी. पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज की शुरुआत 25 मई को होनी थी, लेकिन अब यह तारीख पीएसएल के फाइनल के दिन के साथ टकरा रही है. इस कारण बांग्लादेश सीरीज को तीन दिन के लिए टाल दिया गया है और मैचों की संख्या भी पांच से घटाकर तीन कर दी गई है. पीएसएल के 10वें चरण को भी पूरा करने में पीसीबी को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान को पीएसएल के आगे के मैच बिना डीआरएस के कराने पड़ेंगे. 

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे मैच ‘हॉक आई’ और ‘डीआरएस’ तकनीक के बिना आयोजित किए जाने की तैयारी है क्योंकि इसके ज्यादातर तकनीशियन भारत से हैं और दोनों देशों के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष के बाद उनके लौटने की उम्मीद नहीं है. इस महीने की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद के कारण निलंबित हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2025) के शेष मुकाबले अब निर्णय समीक्षा प्रणाली (DRS) के बिना खेले जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, तकनीक प्रदान करने वाली हॉक-आई टीम लीग के फिर से शुरू होने के बाद पाकिस्तान नहीं लौटी. 

एक फ्रेंचाइजी के विश्वसनीय सूत्र के अनुसार ‘हॉक आई’ और ‘डीआरएस’ तकनीक का प्रबंधन और संचालन करने वाली टीम पाकिस्तान नहीं लौटी है. सूत्र ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि पीएसएल के बचे हुए कुछ मैच अब बिना किसी डीआरएस के पूरे होंगे जो बोर्ड और टीमों के लिए बड़ा झटका है.’’ टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने के बाद खेले गए शुरुआती पांच मैचों में किसी तरह का विवाद या समस्या सामने नहीं आई है. हालांकि PSL या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से DRS की अनुपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

PSL 2025 फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड

पीएसएल के एलिमिनेटर मुकाबले में कराची किंग्स (KK) और लाहौर कलंदर्स (LQ) गुरुवार को गद्दाफी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. बुधवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने गत विजेता इस्लामाबाद यूनाइटेड को 30 रन से हराकर 2019 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई. अब इस्लामाबाद यूनाइटेड को शुक्रवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार के मैच के विजेता से भिड़ना होगा, जहां जीतने वाली टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ फाइनल खेलेगी.

बांग्लादेश सीरीज में भी किया बदलाव

बुधवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी तीन मैचों की घरेलू T20I सीरीज के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की. बांग्लादेश की टीम अब 25 मई को लाहौर पहुंचेगी, यानी पहले मैच से तीन दिन पहले. बांग्लादेश टीम के लिए 26 और 27 मई को अभ्यास सत्र निर्धारित किए गए हैं ताकि वे सीरीज के लिए अच्छी तैयारी कर सकें. तीन T20I मुकाबलों के लिए घोषित 16 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल नहीं हैं.

CSK ड्रेसिंग रूम में धोनी से मिलने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, फिर से छुए धोनी के पैर, वायरल हुआ वीडियो

रोहित-विराट के बाद शमी-बुमराह का झटका, टीम इंडिया की घोषणा से पहले आई बुरी खबर, रिपोर्ट

डीएसपी सिराज को स्लेजिंग पड़ी भारी, चले थे आंखे दिखाने, निकोलस पूरन ने दिखाए तारे, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >