धर्मो….हिंद की सेना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर वीरेंद्र सहवाग समेत क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया, संजीव गोएनका ने भी कही ये बात

Indian Cricketers Reaction on Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद पीओके में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक की. इस कार्रवाई पर वीरेंद्र सहवाग समेत देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

Indian Cricketers Reaction on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक करके जवाब दिया है. पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” नाम से इस सैन्य अभियान को पूरी सटीकता और रणनीति के साथ अंजाम देते हुए कुल नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई हमले के ठीक 15 दिन बाद की गई, जिसमें उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया जो हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे समूहों से जुड़े थे. इस कार्रवाई के बाद देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर दिग्गज क्रिकटर वीरेंद्र सहवाग की भी पहली प्रतिक्रिया आई है.  

भारतीय क्रिकेट जगत से भी इसका समर्थन देखने को मिला है. पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “धर्मो रक्षति रक्षितः जय हिंद की सेना!” उनका यह संदेश देश की सैन्य ताकत और न्यायपूर्ण प्रतिशोध के प्रति गर्व को दर्शाता है. उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भी इसकी कड़ी निंदा की थी. अब इस ऑपरेशन के बाद उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा की है. 

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 2 बजे के करीब इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए थे और उच्च स्तर पर इसकी निगरानी की गई. भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया और किसी भी पाकिस्तानी नागरिक या सैन्य संरचना को क्षति नहीं पहुंचाई गई है, जिससे यह एक बेहद संतुलित और रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया मानी जा रही है.

इस हमले पर वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है. उनके साथ ही सुरेश रैना ने भी भारतीय सेना के साहस की सराहना की है.  

https://twitter.com/ImRaina/status/1919950691050692615

वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोएनका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आतंक कभी जीत नहीं पाएगा. भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दृढ़ और एकजुट है. हमारे बहादुर सशस्त्र बलों की सुरक्षा और सफलता की कामना करता हूँ. #ऑपरेशनसिंदूर” 

पहलगाम के बसारन घास क्षेत्र में 4 आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला करते हुए 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. इस हमले में केवल पुरुषों को निशाना बनाया गया था और उनसे नाम पूछ-पूछकर गोली मारी गई थी, इसीलिए भारतीय जवाबी कार्रवाई में इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है. 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना के 13वें दिन भारतीय सेना ने आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

हार तो मिली ही, हार्दिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा, सिराज-शार्दुल के क्लब में हुए शामिल

गौतम गंभीर ने बताया; विराट कोहली के साथ कैसा है रिश्ता? किसी और शरीर में जाने का मौका मिला तो किसे चुनेंगे?

गजब का रोमांच-अंतिम गेंद पर जीत, MI vs GT मैच में बारिश-रन और विकेट, एक-एक गेंद का हिसाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >