दुबई की पिच पर टीम इंडिया को मिला सरप्राइज, जानें बैटिंग रहेगी जानदार या बालर मचाएंगे कहर

Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिके�� टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान के लिए दुबई पहुंच चुकी है. 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया अभ्यास में व्यस्त है. भारत को यहां दुबई की पिच में एक सरप्राइज मिला है.

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दुबई पहुँच भारतीय टीम ने जोर-सोर से तैयारियां शुरू कर दी है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला लीग मैच 20 फरवरी को खेलेगी. इन मुकाबलों की शुरुआत से पहले दुबई की पिच पर बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम इंडिया अपने मैच दुबई की फ्रेश पिच पर खेलेगी. ऐसा क्यों आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह. 

दरअसल, इस मैदान पर पिछले साल महिला टी20 विश्व कप, मेंस अंडर-19 एशिया कप और ILT20 लीग खेली गई थी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम ने 15 मैच को होस्ट किए है, जिसमें दो नॉकआउट स्टेज मैच शामिल हैं. टीम इंडिया धीमी पिच पर नहीं खेलेगी. टूर्नामेंट के लिए विशेष रूप से दो फ्रेश पिचों को रखा गया है. 

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में 10 मैच स्ट्रिप्स हैं. लीग स्टेज के दौरान निर्देश था कि उन दो का अब उपयोग नहीं किया जाएगा. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ताजा रखने की आवश्यकता है. हालांकि, यह पता नहीं है कि प्लेऑफ के लिए दो में से किसी का उपयोग किया गया था या नहीं. विचार यह है कि यह सुनिश्चित करना है कि यह अधिक उपयोग के बाद कम और धीमा न हो जाए. ताजा पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से सहायता प्रदान करेगी.”

ऐतिहासिक रूप से दुबई की पिच पर पेसर्स को खूब विकेट निकालते हुए देखा जाता है. लेकिन इस बार ताजा पिच पर बल्ले और गेंद के बीच उचित संतुलन मिलने की उम्मीद है. हालांकि, एक नई पिच के साथ, स्पिनर, खासकर जो तेज गति से गेंदबाजी करते हैं वे खेल को बदलने वाले के रूप में उभर सकते हैं. बदली हुई परिस्थितियों से बल्ले और गेंद के बीच उचित संतुलन प्रदान करने की उम्मीद है, जिससे घिसी हुई सतहों के कारण सुस्त मुकाबलों के बजाय प्रतिस्पर्धी मुकाबले सुनिश्चित होंगे. भारत को शायद चैंपियंस ट्रॉफी लीग के अपने मैच दुबई में धीमी और घिसी-पिटी पिचों पर नहीं खेलने पड़ेंगे, क्योंकि वैश्विक क्रिकेट में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीम के लिए अपेक्षाकृत ताजा स्थिति वाली दो 22 गज की पिचें रखी गई हैं.

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में 5 स्पिनर्स शामिल हैं. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर,कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का नाम हैं. टीम इंडिया के पहले मैच में तीन स्पिननर्स के साथ उतर सकती है. प्लेइंग-11 में जडेजा- अक्षर और कुलदीप यादव को मौका मिलने की उम्मीदें ज्यादा हैं. जबकि सीमर्स में मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को धार देंगे.  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप

  • ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  • ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मैच शेड्यूल 

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने तीनों लीग मैच इस तारीख को खेलेगी. 20 फरवरी (भारत बनाम बांग्लादेश) 23 फरवरी (भारत बनाम पाकिस्तान) और 2 मार्च (भारत बनाम न्यूजीलैंड) के साथ खेला जाएगा. ये सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी. 

इंडियन स्क्वाड चैंपियंस ट्रॉफी 2025

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती. 

चैंपियंस ट्रॉफी में 1998 से 2017 तक टीम इंडिया का सफर, टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले गेंदबाज

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया नहीं, जीतेगी यह टीम, यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन; माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >