Highlights
T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत ली है. भारतीय टीम की इस जीत के साथ एक नया ‘DRS’ बन गया है. क्रिकेट में DRS का मतलब डिसीजन रिव्यू सिस्टम होता है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर इसको एमएस धोनी से भी जोड़ा जाता रहा है. अक्सर विकेट के पीछे से धोनी के रिव्यू फैसले सही होते रहे हैं तो इसको धोनी रिव्यू सिस्टम भी कहा जाता है. लेकिन अब टीम इंडिया के लिए इसका एक और मतलब होगा. धोनी, रोहित और सूर्या इन तीनों कप्तानों के नाम का पहला अक्षर मिलकर DRS बनाता है.
धोनी, रोहित और सूर्या का ‘DRS’
भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन कप्तानों ने ट्रॉफी जीती है. सबसे पहले साल 2007 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया. अब 2026 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार यह ट्रॉफी हासिल की है. इन तीनों कप्तानों के नाम एक-एक अक्षर (D, R, S) को मिलाने पर ‘DRS’ बनता है. यह डीआरएस भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए जीत का नया प्रतीक बन गया है.
तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम
भारतीय टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. भारत ने पहला खिताब 2007 में साउथ अफ्रीका में जीता था. इसके बाद दूसरा खिताब 2024 में वेस्टइंडीज में जीता. अब 2026 में भारत ने अपने ही देश में तीसरा खिताब जीता है. यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के लगातार अच्छे खेल को दिखाता है.
लगातार दो बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड
इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ट्रॉफी जीती थी. अब 2026 के टूर्नामेंट में भी भारत ने खिताब अपने पास ही रखा है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले कोई भी टीम लगातार दो बार चैंपियन नहीं बन सकी थी.
होम टीम का वर्ल्ड कप जीतने का कमाल
साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला गया. टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए यह ट्रॉफी जीती है. इसके साथ ही भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने होम टीम के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो. अपने देश में खेलते हुए टीम ने शुरू से लेकर अंत तक शानदार प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ भारत ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा पूरी तरह से साबित कर दिया है.
इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समय से एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वह था हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे. यह ट्रेंड को टीम इंडिया ने सही साबित करके दिखाया. उन्होने वर्ल्ड कप जीतकर हिस्ट्री को रिपीट भी किया और डिफीट भी किया.
ये भी पढ़ें-
ICC टी20 वर्ल्ड कप टीम में बुमराह सहित 4 भारतीय खिलाड़ी, मारक्रम को बनाया कप्तान
देखकर अच्छा लगा, धोनी के मुस्कान वाले पोस्ट पर गंभीर का रिएक्शन
उनका बस चले तो खुद… जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने गौतम गंभीर पर क्या कहा?
