INDW vs IREW T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, आयरलैंड को 5 रन से हराया
Copied link
India Women vs Ireland Women T20 World Cup: भारत आज वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने टॉस जीता और आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना और जीत के लिए उसे 156 रन का लक्ष्य दिया. बारिश के कारण मैच बाधित हुआ और भारत ने डकवर्थ लुइस मेथड से पांच रनों की जीत दर्ज की. आयरलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 8.2 ओवर में 54 रन बनाये थे, जो भारत से पांच रन कम थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 87 रनों की पारी खेली और भारत को एक बड़ा लक्ष्य सेट करने में मदद की. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
3:32 AM. 21 Feb 233:32 AM. 21 Feb
बारिश के बीच पांच रन से जीता भारत
भारत ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप दो में बारिश से प्रभावित अपने आखिरी लीग मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ लुइस पद्धति से पांच रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाये. बारिश के कारण मैच को रोकने के समय आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट पर 54 रन बनाये थे. डकवर्थ लुइस पद्धति से भारत इस समय आयरलैंड से पांच रन आगे था.
3:32 AM. 21 Feb 233:32 AM. 21 Feb
तेज हवाओं और बारिश के बीच खेल बाधित, लेविस और डेलैनी क्रीज पर
आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप में आज भारत और आयरलैंड का मुकाबला हो रहा है. ऐसे में 8.2 ओवर के खेल के बाड हवाओं का रुख तेज होने और बारिश की वजह से मैच रोक दिया गया है. आयरलैंड के तरफ से लेविस और डेलैनी क्रीज पर मौजूद है. आयरलैंड का स्कोर 8.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन है.
1:57 AM. 21 Feb 231:57 AM. 21 Feb
आयरलैंड को दूसरा झटका, ओर्ला प्रेंडरगास्ट आउट
रेणुका सिंह ठाकुर ने ओर्ला प्रेंडरगास्ट को बोल्ड कर दिया है. आयरलैंड को पहले ही ओवर में दूसरा झटका लगा है. एक बड़े लक्ष्य के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज परेशान दिख रहे हैं.
1:57 AM. 21 Feb 231:57 AM. 21 Feb
एमी हंटर आउट, आयरलैंड को पहला झटका
आयरलैंड की सलामी बल्लेबाज एमी हंटर शून्य पर आउट हो गयी हैं. रेणुका सिंह ठाकुर की पारी की पहली ही गेंद पर आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है. हालांकि हंटर को जेमिमा रोड्रिग्स के थ्रो पर ऋचा घोष ने रन आउट किया.
1:57 AM. 21 Feb 231:57 AM. 21 Feb
भारत ने आयरलैंड को दिया 156 रन का लक्ष्य
भारत ने महिला टी20 विश्व कप में ग्रुप दो के अपने आखिरी लीग मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 87 रन का योगदान दिया. उन्होंने 56 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े. इस मैच में जीत से भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी.
1:57 AM. 21 Feb 231:57 AM. 21 Feb
मंधाना ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार 87 रनों की पारी खेली. हालांकि वह टी20 में अपना शतक पूरा नहीं कर पायीं. भारत ने 20वें ओवर में पांच विकेट गंवा दिये. मेधाना की दमदार पारी के दम पर भारत ने आयरलैंड को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 24 रनों की पारी खेली.
1:57 AM. 21 Feb 231:57 AM. 21 Feb
भारत और आयरलैंड का मुकाबला
आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप में आज भारत और आयरलैंड का मुकाबला हो रहा है. टीम इंडिया आयरलैंड को इस आखिरी ग्रुप मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर चाहेगी. भारत ने टॉस जीता और आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना. वर्तमान में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर, हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 11 रनों से हारकर अपनी जीत की लय को समाप्त किया. लेकिन आज जीतकर टीम अपना आत्मविश्वास दुबारा पाना चाहेगा. आयरलैंड टूर्नामेंट में खराब रहा है और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट द्वारा एक मजबूत अर्धशतक के बावजूद, अपने पिछले खेल में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट से हार गया था. भारत अपने अभियान को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखेगा और जीत की तलाश करेगा.
मुख्य बातें
India Women vs Ireland Women T20 World Cup: भारत आज वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने टॉस जीता और आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना और जीत के लिए उसे 156 रन का लक्ष्य दिया. बारिश के कारण मैच बाधित हुआ और भारत ने डकवर्थ लुइस मेथड से पांच रनों की जीत दर्ज की. आयरलैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 8.2 ओवर में 54 रन बनाये थे, जो भारत से पांच रन कम थे. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शानदार 87 रनों की पारी खेली और भारत को एक बड़ा लक्ष्य सेट करने में मदद की. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.