INDW vs AUSW T20 Highlights: भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सुपर ओवर में मिली जीत

India Women vs Australia Women 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 187 रन बनाये थे. जवाब भी भारत भी निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन ही बना सका. उसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक ओवर में 20 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर में 16 रन ही बना सकी. इस प्रकार भारत ने सुपर ओवर जीत लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी. पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था.

Live Updates
10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत ने जीता सुपर ओवर

भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर यह मुकाबला जीत लिया है और सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है. सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर में 16 रन ही बना सकी.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 21 रन का लक्ष्य

भारत ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को एक ओवर में 21 रन का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 6 गेंद पर 21 रन बनाने होंगे.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

दूसरा टी20 ड्रॉ, सुपर ओवर जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला आज ड्रॉ रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाये. भारत ने 20 ओवर में 187 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करा दिया. सुपर ओवर के माध्यम से फैसला होगा.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत के पांच विकेट गिरे

टीम इंडिया के पांच विकेट गिर गये हैं. भारत को जीत के लिए अब एक ओवर में 14 रनों की जरूरत है. क्रीज पर रिचा घोष और देविका वैद्य हैं. सीरीज बराबर करने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना जरूरी है.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधान ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया उन्होंने 37 गेंद पर 52 रन बना लिये हैं. मंधाना ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत को दूसरा झटका, रोड्रिग्स आउट

जेमिमा रोड्रिग्स भी चार रन बनाकर आउट हो गयी हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. रोड्रिग्स की जगह बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आयी हैं.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत को लगा पहला झटका, शैफाली वर्मा आउट

टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. शैफाली वर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर आयी हैं.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

टीम इंडिया की तेज शुरुआत

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने टीम इंडिया को एक तेज शुरुआत दिलायी है. छह ओवर की समाप्ति पर दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 188 रनों का लक्ष्य

बेथ मूनी और तहलिया मैकग्रा की अटूट 150 से अधिक रनों की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को केवल एक विकेट मिला. वह कप्तान एलिसा हीली का विकेट था.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

मैकग्रा के बाद बेथ मूनी ने भी जड़ा अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मूनी 40 गेंद पर 57 रन बनाकर खेल रही हैं. उन्होंने अपनी नारी में नौ चौके लगाये हैं. पहले मुकाबला में ुन्

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

तहलिया मैकग्रा ने जड़ा अर्धशतक 

तहलिया मैकग्रा ने अर्धशतक जड़ दिया है मैकग्रा ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 38 गेंद पर 56 रन बना लिये हैं. अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया है.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

बेथ मूनी और मैकग्रा के बीच अर्धशतीय साझेदारी

बेथ मूनी और तहीला मैकग्रा ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीस साझेदारी हो चुकी है. मूनी 18 और मैकग्रा 42 रन बनाकर खेल रही हैं.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, एलिसा हीली आउट

एलिसा हीली आउट हो गयी हैं. ऑस्ट्रेलियाको पावर प्ले के अंदर ही पहला झटका लगा है. हीली 15 गेंदपर 25 रप बनाकर आउट हो गयीं.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ, एशलेघ गार्डनर, एलिसे पेरी, फोबे लीचफील्ड, एनाबेल सदरलैंड, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत का प्लेइंग इलेवन

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर सिंह.

10:30 PM. 11 Dec 22 10:30 PM. 11 Dec

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया को छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेगा.

3:43 PM. 11 Dec 22 3:43 PM. 11 Dec

ऑस्ट्रेलियाई टीम

बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, एशलेग गार्डनर, एलिसे पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट, निकोला केरी, हीथर ग्राहम, फोबे लीचफील्ड , डार्सी ब्राउन.

3:43 PM. 11 Dec 22 3:43 PM. 11 Dec

भारतीय टीम

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर सिंह, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, सबभिनेनी मेघना, राजेश्वरी गायकवाड़.

3:42 PM. 11 Dec 22 3:42 PM. 11 Dec

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला आज

India Women vs Australia Women 2nd T20: पहले टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम आज सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 173 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. बेथ मूनी ने नाबाद 89 रनों की पारी खेली. भारतीय गेंदबाज केवल एक विकेट ही हासिल कर पाये. आज के मैच में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगा.

मुख्य बातें

India Women vs Australia Women 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 187 रन बनाये थे. जवाब भी भारत भी निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन ही बना सका. उसके बाद सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक ओवर में 20 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक ओवर में 16 रन ही बना सकी. इस प्रकार भारत ने सुपर ओवर जीत लिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी. पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >