IND vs SL Highlights: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, सलामी बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में आज श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य दिया है. जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन भारत ने इस मैच को गंवा कर अपनी उम्मीदें गंवा दी है. अब भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. श्रीलंका दो मुकाबले जीतकर टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. पाकिस्तान दूसरे नंबर पर काबिज है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हराया

श्रीलंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया है. अब श्रीलंका फाइनल का प्रबल दावेदार बन गया है. वह दो मुकाबले जीतकर टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. जबकि भारत ने सुपर चार के दो मुकाबले गंवा दिये हैं. अब कोई चमत्कार ही भारत को फाइनल में पहुंचा सकती है. भारत को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 174 का लक्ष्य रखा, जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

आखिरी ओवर में श्रीलंका का जीत के लिए 7 रन की जरूरत

श्रीलंका को आखिरी ओवर में सात रनों की जरूरत है. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका को जीत के लिए दो ओवर में 21 रन की जरूरत

श्रीलंका को जीत के लिए अब दो ओवर में 21 रनों की जरूरत है. जबकि उसके पास छह बल्लेबाज शेष हैं. वहीं भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए दो ओवर में 20 रनों का बचाव करना है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

कुसल मेंडिस अर्धशतक बनाकर आउट, श्रीलंका को चौथा झटका 

युजवेंद्र चहल ने फिर से एक विकेट चटकाया है. उन्होंने सेट बल्लेबाज कुसल मेंडिस को आउट कर दिया है. मेंडिस अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

गुनतिलका आउट, श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. दनुष्का गुनतिलका आउट एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. कुसल मेंडिस 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को जीतना है तो जल्द ही उन्हें आउट करना होगा.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका को दिया दूसरा झटका

युजवेंद्र चहल ने ही श्रीलंका को दूसरा झटका दिया है. चरिथ आसालंका आउट हो गये हैं. चहल ने उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका को पहला झटका, पथुम निसंका आउट

सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका 52 रन बनाकर आउट हो गये हैं. श्रीलंका को पहला झटका युजवेंद्र चहल ने दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने निसंका का कैच लपका. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 97 रन की साझेदारी की. भारत के गेंदबाज उनके सामने बेबस दिखे.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

पावर प्ले में श्रीलंका ने बनाये 57 रन

श्रीलंका ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिये हैं. पथुम निसंका और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

भारत ने श्रीलंका को दिया 174 रन का लक्ष्य

कप्तान रोुहित शर्मा की शानदार 72 रनों की पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका को एक अहम मुकाबले में जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया है. सूर्यकुमार यादव ने भी 34 रनों की पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी समय में सात गेंद पर 15 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. दिलशान मधुशंका ने तीन और चमिका करुणारत्ने ने दो विकेट चटकाये.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

भुवनेश्वर कुमार आउट, भारत को आठवां झटका

भुवनेश्वर कुमार शून्य पर आउट हो गये हैं. भारत को आठवां झटका लगा है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

टीम इंडिया को लगातार दो झटका, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत आउट

दीपक हुड्डा के बाद ऋषभ पंत भी आउट हो गये हैं. पंत ने 17 रनों की पारी खेली और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच हो गये. क्रीज पर रविचंद्रन अश्चिन और भुवनेश्वर कुमार हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

हार्दिक पांड्या आउट, भारत को पांचवां झटका

हार्दिक पांड्या 17 रन बनाकर आउट हो गये हैं. पांड्या ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दीपक हुड्डा क्रीज पर आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

सूर्यकुमार यादव आउट, टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव आउट हो गये हैं. 28 गेंद पर उन्होंने 34 रन बनाये. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत क्रीज पर आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

रोहित शर्मा आउट, भारत को तीसरा झटका

रोहित शर्मा आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. हालांकि रोहित ने 72 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी 41 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर हार्दिक पांड्या आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 32 गेंद पर 52 रन बनाये. अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाये. दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद रोहित शर्मा ने एक बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

पावर प्ले में भारत ने बनाये 44 रन

छह ओवर की समाप्ति पर भारत ने 44 रन बना लिये हैं. इस दौरान भारत के दो महत्वपूर्ण बल्लेबाज आउट हो गये हैं. सबसे पहले केएल राहुल छह रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हुए. उसके बाद विराट कोहली शून्य पर बोल्ड हो गये. क्रीज पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

विराट कोहली बोल्ड, टीम इंडिया को दूसरा झटका

विराट कोहली शून्य पर बोल्ड हो गय हैं. टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. अगले बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका

केएल राहुल छह रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. राहुल की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर आये हैं. सलामी जोड़ी से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. भारत एक बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी, यह स्कोर 200 के आसपास को होना चाहिए.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

लय हासिल करना चाहेंगे हार्दिक पांड्या

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या शून्य पर आउट हो गये थे. आज के अहम मुकाबले में उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी. भारत को एक ऐसे गेंदबाज की भी जरूरत है जो बड़ी साझेदारियों को तोड़ सके.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

विराट कोहली पर होगी निगाहें

विराट कोहली एशिया कप 2022 में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 154 रन बनाये हैं. टूर्नामेंट में उनका औसत 77.00 है. कुल मिलाकर, वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. तीन मैच में उन्होंने दो अर्धशतक जड़ा है.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

हेड टू हेड

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 आई में 17 मुकाबले जीते हैं और केवल सात मैच हारे हैं. 2016 में मीरपुर में एशिया कप टी-20 में भारत का सामना एकमात्र बार श्रीलंका से हुआ था. उस मैच को टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीता था.

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

4:54 AM. 7 Sept 22 4:54 AM. 7 Sept

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना/प्रवीण जयविक्रमा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

12:10 AM. 7 Sept 22 12:10 AM. 7 Sept

आज भारत और श्रीलंका का मुकाबला

एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में आज भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होने वाली है. भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच जीतना होगा, तभी टीम फाइनल में पहुंच पायेगी. इधर, पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराकर श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. टीम इंडिया के गेंदबाजों को शुरू में ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाना होगा. बल्लेबाजी से टीम को काफी मदद मिल रही है.

मुख्य बातें

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में आज श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य दिया है. जिसे श्रीलंका ने एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन भारत ने इस मैच को गंवा कर अपनी उम्मीदें गंवा दी है. अब भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. श्रीलंका दो मुकाबले जीतकर टेबल में टॉप पर पहुंच गया है. पाकिस्तान दूसरे नंबर पर काबिज है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >