IND vs SL ODI : श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

IND vs SL 3rd ODI : श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 3 विकेट से हराकर अपनी लाज बचा ली. भारतीय टीम 43.1 ओवर में केवल 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बारिश के कारण मिले 227 रन के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Live Updates
5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका में 9 साल बाद हारा भारत

श्रीलंका में टीम इंडिया को 9 साल बाद वनडे में हार का सामना करना पड़ा है. आखिरी बार श्रीलंका ने भारत को हम्बनटोटा में 24 जुलाई 2012 में 9 विकेट से हराया था. उसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका में एक भी वनडे मुकाबला नहीं हारा था.

5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

सूर्यकुमार यादव मैन ऑफ दी सीरीज

सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन पारी के कारण मैन ऑफ दी सीरीज से सम्मानित किया गया. उन्होंने सीरीज में 3 मैच खेलकर कुल 124 रन बनाये. जिसमें उन्होंन पहले वनडे में नाबाद 31 रन, दूसरे वनडे में शानदार 53 रन और तीसरे वनडे में 40 रनों की पारी खेली.

5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

अविष्का फर्नांडो मैन ऑफ दी मैच

अविष्का फर्नांडो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. उन्होंने 98 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाये. श्रीलंका की जीत में अविष्का की बड़ी भूमिका रही. एक ओर से जब श्रीलंका के बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो अविष्का ने दूसरे छोर को संभालकर रखा और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते गये.

5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

राहुल चाहर भारत के सबसे सफल गेंदबाज

भारत की ओर से राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिये. जबकि चेतन सकारिया ने 8 ओवर में 34 रन देकर 2 और गौथम व हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाये. पांड्या सबसे महंगे साबित हुए, उन्होंने 5 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिये, जबकि अपने ओवर में पांड्या ने 7 वाइड गेंद भी फेंके.

5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका ने जीता तीसरा वनडे, सीरीज पर भारत का 2-1 से कब्जा

श्रीलंका ने तीसरा वनडे जीतकर अपने हार के सिलसिले को तोड़ दिया. जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भारत ने 2-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने पहला वनडे 7 और दूसरा वनडे 3 विकेट से जीता था.

5:30 AM. 24 Jul 21 12:00 AM. 24 Jul

श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 3 विकेट से हराकर बचायी लाज

श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 3 विकेट से हरा कर अपनी लाज बचा ली. भारत की टीम केवल 43.1 ओवर में 225 रन पर ऑल आउट हो गयी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बारिश के कारण मिले 227 रन के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने सबसे अधिक 76 रन की पारी खेली. उसके बाद भानुका ने 56 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली.

मुख्य बातें

IND vs SL 3rd ODI : श्रीलंका ने तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 3 विकेट से हराकर अपनी लाज बचा ली. भारतीय टीम 43.1 ओवर में केवल 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने बारिश के कारण मिले 227 रन के टारगेट को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >