India vs Sri Lanka: टीम इंडिया को झटका, दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हुए संजू सैमसन, जितेश शर्मा को मौका

संजू सैमसन के बाहर होने के बाद विदर्भ के विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह अगले दो मैचों में ईशान किशन के कवर के तौर पर रहेंगे. मालूम हो आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन टीम से बाहर हो गये. सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी थी.

सैमसन का कराया जाएगा स्कैन

बीसीसीआई ने संजू सैमसन की चोट को लेकर बयान जारी किया. बीसीसीआई ने बताया, सैमसन मुंबई में ही रूक गए हैं. जहां उनका स्कैन कराया जायेगा.

सैमसन की जगह जितेश शर्मा टीम में शामिल

संजू सैमसन के बाहर होने के बाद विदर्भ के विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह अगले दो मैचों में ईशान किशन के कवर के तौर पर रहेंगे. मालूम हो आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है.

Also Read: सूर्यकुमार यादव ने केरल के फैन्स को स्मार्ट फोन पर दिखायी उनके हीरो संजू सैमसन की तस्वीर, देखें VIDEO

श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में विफल रहे थे सैमसन

श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाये थे. सूर्या ने 10 गेंदों का सामना किया था, जिसमें केवल एक चौके की मदद से उन्होंने 7 रन बनाया और आउट होकर पवेलियन लौट गये.

Also Read: BCCI ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों को किया शॉर्टलिस्ट, आईपीएल पर भी बड़ा फैसला

पहले टी20 मुकाबले में भारत ने दर्ज की थी रोमांचक जीत

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की रोमांचक जीत हुई थी. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में श्रीलंका को दो रन से हराया था. टॉस गंवाकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >