IND vs SA: गेंदबाजों ने नहीं की प्रैक्टिस तो शुभमन गिल करने लगे बॉलिंग! आखिर ऐसा क्यों?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने एक दिन पहले अभ्यास नहीं किया. साथ ही अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल को गेंदबाजी करते भी देखा गया है. लेकिन आखिर क्यों? आइए जानते है...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाना है. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों ने एक दिन पहले अभ्यास नहीं किया. साथ ही अभ्यास सत्र के दौरान शुभमन गिल को गेंदबाजी करते भी देखा गया है. लेकिन आखिर क्यों?

कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल तक भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच से पहले ईडन गार्डन पर फ्लडलाइट में अभ्यास किया जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे तीनों तेज गेंदबाज अभ्यास के लिये नहीं आये.

भारतीय टीम ने शाम को दो घंटे अभ्यास किया जिसमें फोकस बल्लेबाजी पर ही था.

हरफनमौला रविंद्र जडेजा भी काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दिये.

वहीं केशव महाराज की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन आक्रमण का सामना करने के लिये सूर्यकुमार यादव भी काफी समय तक बल्लेबाजी करते दिखाई दिये.

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सहयोगी स्टाफ की मौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा और कल अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले विराट कोहली भी बल्लेबाजी के लिये उतरे.

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव अभ्यास के लिये नहीं आये थे.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम ने भी दोपहर में करीब ढाई घंटे तक अभ्यास किया. शुभमन गिल को गेंदबाजी करते देख यह माना जा रहा है कि भारत अपने छठे विकल्प के रूप में पार्ट-टाइम बॉलर की तलाश में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >