11000 रुपये में बिक रही भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की टिकट, कालाबाजारी करते एक व्यक्ति गिरफ्तार

कोलकाता से अंकित अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति को ICC क्रिकेट विश्व कप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट 2500 से 11,000 रुपये में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से मैच के 20 टिकट जब्त किए गए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम इस समय धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने अपने सभी 6 मैच जीत लिए हैं. भारत का अगला मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़‍ंत 5 नवंबर को होगी. इस मैच को लेकर टिकट की कालाबाजारी शुरू हो गई है. मैच की टिकट 2500 से 11000 रुपये में बिक रही हैं.

टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक व्यक्ति कोलकाता से गिरफ्तार

कोलकाता से अंकित अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति को ICC क्रिकेट विश्व कप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टिकट 2500 से 11,000 रुपये में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से मैच के 20 टिकट जब्त किए गए हैं.

लगातार 6 मैच जीतकर भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर

भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतकर इस समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी. उसके बाद अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था. वर्ल्ड कप के हाई वोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर लगातार तीसरी जीत दर्ज किया था. उसके बाद भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट और न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदकर तहलका मचा दिया. उसके बाद इंग्लैंड को भी हराकर वर्ल्ड कप में अपना बदला लिया.

Also Read: वर्ल्ड कप ही नहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो सकता है इंग्लैंड, जानें क्या है समीकरण

भारत के सामने श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की चुनौती

वर्ल्ड कप में आगे भारत को तीन और मुकाबले खेलना है. जिसमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है. जबकि लीग का आखिरी मैच भारत 12 नवंबर को नीदरलैंड से खेलेगा. अगर भारत तीनों मैच जीत लेता है, तो 18 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करेगा. हालांकि 12 अंक लेकर भी भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >