India vs South Africa 4th T20 Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

India vs South Africa 4th T20I: भारत ने चौथे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया और सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 16.5 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गयी.

Live Updates
4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

दक्षिण अफ्रीका के केवल तीन बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ

दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके केवल तीन बल्लेबाजों ने ही दहाई का आंकड़ा छुआ. डी कॉक ने 14, डूसन ने 20 और जेनसन ने 12 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका 24 के स्कोर पर लगा. उसके बाद उसे लगातार अंतराल पर भारतीय गेंदबाजों ने झटका दिया. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 जून को खेला जाएगा, जो फाइनल की तरह होगा.

4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया

भारत ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया और सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया. पांचवां और आखिरी मैच निर्णायक होगा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाया. फिर दक्षिण अफ्रीका को 16.5 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट कर दिया. भारत की ओर से गेंदबाजी में आवेश खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाया. जबकि चहल ने दो विकेट लिये. हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिये.

4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

भारत जीत से केवल दो विकेट दूर

भारत चौथे मैच में जीत से केवल दो विकेट दूर है. 15वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका लगा. 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने नॉर्टजे को केवल एक रन पर आउट किया.

4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

आवेश खान का खास चौका, दक्षिण अफ्रीका को 7वां झटका

आवेश खान ने विकेट का चौका लगाकर दक्षिण अफ्रीका को हार के कगार पर पहुंचा दिया है. आवेश खान ने 14वें ओवर में मेहमान टीम को 3 झटका दिया. एक ही ओवर डूसन, मार्को जेनसन और केशव महाराज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. जिसमें महाराज ने अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने रस्सी वैन डेर डूसन को अपना शिकार बनाया. डूसन को खान ने 20 के स्कोर पर गायकवाड़ के हाथों कैच कराया. डूसन ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके भी जमाये.

4:04 AM. 18 Jun 22 10:34 PM. 17 Jun

दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका, मिलर आउट

दक्षिण अफ्रीका को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. डेविड मिलर को हर्षल पटेल ने 9 के स्कोर पर आउट किया. मिलर ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.

मुख्य बातें

India vs South Africa 4th T20I: भारत ने चौथे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया और सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बनाया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका 16.5 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >