India vs South Africa 3rd Test: दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट, इतिहास नहीं रच पाया भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है. इस प्रकार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका ने जीत ली है. इसके साथ ही भारत का इतिहास रचने को मौका समाप्त हो गया है. भारत यहां एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है.

Live Updates
5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट से जीता 

दक्षिण अफ्रीका सात विकेट से तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच जीत लिया है. इसके साथ ही भारत इतिहास रचने का अपना आखिरी मौका गंवा चुका है. दो मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

लंच तक दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 171 रन, जीत के लिए चाहिए 41 रन

दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक 171 रन बना लिए हैं. इस दौरान तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब केवल 41 रनों की जरूरत है. जबकि टीम इंडिया को जीतने के लिए सात विकेट और चटकाने होंगे. मैच लगभग दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा चुका है.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 50 से भी कम रन की जरूरत

दक्षिण अफ्रीका को केपटाउन के आखिरी टेस्ट मैच और सीरीज जीतने के लिए 50 से भी कम रनों की जरूरत है. डूसन और टेम्बा बावुमा क्रीज पर जमे हुए हैं.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

शार्दुल ठाकुर ने कीगन पीटरसन को आउट कर दिया है. पीटरसन 82 रन बनाकर आउट हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. पीटरसन की जगह क्रीज पर टेम्बा बावुमा आए हैं. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए केवल 57 रन चाहिए.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

जीत के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को केवल 58 रनों की जरूरत

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब केवल 58 रनों की जरूरत है. जबकि भारत को अगर यह मैच जीतना है तो आठ विकेट चटकाने होंगे. कीगन पीटरसन अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमे हुए है. डूसन उनका साथ दे रहे हैं.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

कीगन पीटरसन का अर्धशतक

कीगन पीटरसन का अर्धशतक पूरा हो गया है. पीटरसन 66 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपन पारी में 7 चौके लगाए हैं.

5:15 PM. 14 Jan 22 5:15 PM. 14 Jan

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू 

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कीगन पीटरसन और रस्सी वैन डेर डूसन क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी गेंदबाजी का मोर्चा संभाले हुए हैं.

2:02 PM. 14 Jan 22 2:02 PM. 14 Jan

चौथे दिन मुश्किल में टीम इंडिया 

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत है, जबकि जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को केवल 111 रन बनाने हैं. अब सारी दारोमदारी गेंदबाजों पर होगी.

मुख्य बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है. इस प्रकार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका ने जीत ली है. इसके साथ ही भारत का इतिहास रचने को मौका समाप्त हो गया है. भारत यहां एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >