India vs South Africa 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्जा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल आज पर्ल में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए. दक्षिण अफ्रिका ने सात विकेट से यह मुकाबला जीत लिया और टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा. तीसरा वनडे रविवार 23 जनवरी को खेला जायेगा.

Live Updates
10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे और सीरीज

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे इंटरनेशनल भी जीत लिया है और इस प्रकार वनडे सीरीज पर भी दक्षिण अफ्रीका का कब्जा हो गया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर मैच जीता.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 54 गेंद में 40 रन

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब केवल 40 रनों की जरूरत है, जबकि उसके पास 54 गेंद शेष हैं. बड़ी मुश्किल से भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के केवल तीन बल्लेबाजों को अब तक आउट कर पाए हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

युजवेंद्र चहल ने कप्तान बावुमा को किया आउट

युजवेंद्र चहल ने कप्तान टेम्बा बावुमा के रूप में एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया है. बावुमा 35 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है. जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को अब भी 73 रनों की जरूरत है. बल्लेबाजी करने रस्सी वान डेर डूसेन आए हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया दूसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीके के सलामी बल्लेबाज जेनमैन मलान को आउट कर दिया है. मलान 91 रन बनाकर आउट हो गये हैं. बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने एडन मार्कराम आए हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को दिया पहला झटका

शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है. क्विंटन डिकॉक 78 रन बनाकर आउट हो गये हैं. ठाकुर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया है. एक डीआरएस के बाद डिकॉक आउट करार दिये गये. दक्षिण अफ्रीका को 132 रन पर पहला झटका लगा है.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

16वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 100 के स्कोर को पार कर लिया है. क्विंटन डिकॉक 64 रन और मलान 38 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका का अब तक एक भी विकेट नहीं गिरा है.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

क्विंटन डिकॉक ने जड़ा अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 74 रन बना लिए हैं. डिकॉक ने अपनी पारी में 6 चौका और 2 छक्का लगाया है. क्रीज पर उनका साथ मलान दे रहे हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 के पार

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 के पार पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका ने आठवें ओवर में 50 का स्कोर पूरा किया. क्विंटन डिकॉक 40 और जेनमैन मलान 16 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. क्विंटन डिकॉक और जेनमैन मलान क्रीज पर मौजूद हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 288 रन का लक्ष्य

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 288 रनों का लक्ष्य दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 287 रन बनाए. केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ा. शार्दुल ठाकुर लगातार दूसरे मैच में नॉटआउट रहे और पहली मैच में अर्धशतक के बाद इस मैच में 40 रनों की पारी खेली.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

भारत का स्कोर 250 के पार 

46 ओवर की समाप्ति पर भारत ने छह विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं. शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं. ठाकुर जहां 29 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं अश्विन ने अभी तक 4 रन बनाए हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

वेंकटेश अय्यर 22 रन बनाकर आउट

भारत को छठा झटका लगा है. वेंकटेश अय्यर आउट हो गये हैं. क्विंटन डिकॉक ने उन्हें स्टंप आउट किया. वेंकटेश अय्यर ने अपनी 22 रन की पारी में एक छक्का लगाया.

5:08 PM. 21 Jan 22 5:08 PM. 21 Jan

ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर आउट

ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर आउट हो गये हैं. उन्होंने 14 गेंद पर 11 रन बनाया और उन्हें शम्सी ने बोल्ड कर दिया. अय्यर के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर मैदान पर आये हैं.

10:05 PM. 21 Jan 22 10:05 PM. 21 Jan

ऋषभ पंत आउट

ऋषभ पंत 85 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्हें Shamsi ने 85 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. पंत ने 71 बाॅल खेलकर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 85 रन बनाये.

5:08 PM. 21 Jan 22 5:08 PM. 21 Jan

के एल राहुल आउट

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्हें Magala ने आउट किया है. पंत अभी 85 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक 

ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. टीम इंडिया का स्कोर 140 के पार पहुंच गया है. पंत ने 46 गेंद पर 55 रन बना लिए है. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौका एक छक्का लगाया है. केएल राहुल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

केल राहुल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया है. 20 ओवर की समाप्ति पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं. राहुल 41 और पंत 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

विराट कोहली आउट, भारत को दूसरा झटका 

टीम इंडिया का दूसरा झटका लगा है. विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. पिछले मैच में विराट ने 79 रनों की शानदार पारी खेली थी. विराट केशव महाराज की एक गेंद को समझ नहीं पाए और टेम्बा बावुमा के हाथों में कैच थमा बैठे.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

भारत को पहला झटका, धवन आउट

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आउट हो गये हैं. भारत को 12वें ओवर में पहला झटका लगा है. शिखर धवन 38 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 57

10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 57 रन हो गया है. केएल राहुल 21 और शिखर धवन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

टीम इंडिया के 50 रन पूरे

केएल राहुल और शिखर धवन ने 53 रनों की साझेदारी कर ली है. टीम इंडिया का स्कोर भी बिना किसी नुकसान के 50 के पार पहुंच गया है. राहुल 18 और शिखर धवन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. नौवें ओवर में भारत ने 50 का स्कोर पार किया.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 33 रन

पांच ओवर की समाप्ति पर भारत ने बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं. शिखर धवन 17 और कप्तान केएल राहुल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, केएल राहुल और धवन क्रीज पर

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं. पहले वनडे में के एल राहुल कुछ खास रन नहीं बना पाए थे, जबकि धवन ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा था.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

कप्तान केएल राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि बोर्ड पर रन बनाना महत्वपूर्ण है और यह अनुमान है कि विकेट बाद में धीमा हो जायेगा. बीच के ओवरों में हम साझेदारी नहीं कर सके, पिछले गेम से यही सीख मिली. उम्मीद है कि हम आज वहां और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

3:58 PM. 21 Jan 22 3:58 PM. 21 Jan

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, सिसांडा मगला, तबरेज शम्सी.

1:38 PM. 21 Jan 22 1:38 PM. 21 Jan

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला किया है. पहला वनडे हारकर भारत सीरीज में 1-0 से पीछे है. सीरीज में बने रहने के लिए भारत को आज का मुकाबला जीतना होगा.

मुख्य बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल आज पर्ल में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाए. दक्षिण अफ्रिका ने सात विकेट से यह मुकाबला जीत लिया और टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा. तीसरा वनडे रविवार 23 जनवरी को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >