IND vs PAK: कोलंबो में काले बादल, भारत-पाक मैच में बारिश बन सकती है विलेन, अगर मुकाबला न हुआ तो…

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच T20 World Cup 2026 का महामुकाबला कोलंबो में आज रविवार को होने वाला है. वैसे तो मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, लेकिन बादल दिन से ही विलेन बनकर खेल बिगाड़ सकता है.

IND vs PAK: T20 World Cup 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर मौसम का साया मंडरा रहा है. रविवार को कोलंबो में खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की नजर पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखने पर होगी, लेकिन यह सब तभी संभव है जब मौसम साथ दे. भारतीय टीम को इस मैच में मिडिल ऑर्डर की मजबूती और पूरी तरह फिट होकर लौटे अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. भारत-पाकिस्तान दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी जब आमने-सामने होंगे, तो मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मचे बवाल का भी जोर देखने को मिलेगा, खासकर दर्शकों के लिए मैदान और सोशल मीडिया दोनों जगहों पर.

कोलंबो का मौसम बिगाड़ सकता है खेल

फिलहाल कोलंबो में आसमान में बादल छाए हुए हैं और नमी करीब 90 प्रतिशत तक बनी हुई है. दिन के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा, क्योंकि इस ग्रुप मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

प्रैक्टिस सेशन भी हुआ प्रभावित

शनिवार, 14 फरवरी को भारतीय टीम का नेट सेशन भी मौसम की भेंट चढ़ गया. लगातार हल्की बारिश के चलते खिलाड़ियों को आउटडोर अभ्यास छोड़कर इनडोर नेट्स में शिफ्ट होना पड़ा.

मौसम विभाग की चेतावनी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में संभावित लो-प्रेशर सिस्टम की चेतावनी जारी की है, जिससे बारिश की आशंका और बढ़ गई है. वहीं एक्यूवेदर के मुताबिक शाम करीब 5 बजे दो बार हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि इसके बावजूद मैच के ओवरकास्ट हालात में शुरू होने की उम्मीद है. तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने और नमी 70 से 75 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.

मैच से पहले राहत की उम्मीद

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, एक सकारात्मक संकेत यह है कि ज्यादातर बारिश मैच शुरू होने से पहले हो सकती है. ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बारिश थमे और भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला पूरे ओवरों के साथ खेला जा सके. दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. अगर बारिश न हुई तो, टॉस 6.30 बजे होगा. फिलहाल, कोलंबो से आने वाले हर मौसम अपडेट पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: उस्मान तारिक अब ‘ऑउट ऑफ सिलेबस’ नहीं, कप्तान सूर्या ने खोज निकाला तोड़, देखें Video

ये भी पढ़ें:- धोनी ने 2017 में अचानक क्यों छोड़ी थी कप्तानी? वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >