उस्मान तारिक की मिस्ट्री से कैसे पार पाएगी टीम इंडिया? कप्तान सूर्या ने बता दिया प्लान

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में अब कुछ ही समय बाकी है. दोनों टीमें जब आमने-सामने होगी, तो दोनों मुल्क के क्रिकेट प्रेमी की नजरें इस मुकाबले में जमी होंगी. मुकाबले से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय कप्तान सूर्या से तारिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया. तो आइये जानें सूर्या का जवाब.

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कप्तान सूर्यकुमार यादव से पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- देखिए, कभी-कभी परीक्षा में भी आउट ऑफ सिलेबस सवाल आ जाता है. लेकिन उसे छोड़ नहीं सकते. उससे निपटने के लिए अपना तरीका अपनाना पड़ता है. हां, वह अलग तरह के गेंदबाज हैं. लेकिन हम समर्पण नहीं कर सकते. उससे निपटने के लिए अपनी-अपनी तैयारी होती है. हम नेट सत्र में ऐसे ही एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करते हैं. जो अभ्यास किया है, उसे मैच में लागू करने की कोशिश करेंगे.

क्यों चर्चा में हैं उस्मान तारिक?

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन की वजह से चर्चा में हैं. गेंद डालने से पहले उस्मान क्रीच पर थोड़ी देर रुकते हैं, फिर बॉल डिलीवर करते हैं. इस वजह से बल्लेबाजों को गेंद को पढ़ने में काफी दिक्कत होती है. इसी वजह से उस्मान को विकेट भी अच्छे मिलते हैं. हालांकि उनके अनोखे पॉज एंड डिलीवर एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में वैधता पर बहस भी छिड़ी हुई है.

पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट की रणनीति से उतरेगी टीम इंडिया

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- टीम आक्रामक क्रिकेट की अपनी रणनीति पर कायम रहेगी. पिच की प्रकृति चाहे जैसी हो. पाकिस्तान के खिलाफ दबाव जरूर होगा. इससे भागा नहीं जा सकता. शुरुआत में घबराहट और उत्साह रहेगा. लेकिन अगर दबाव और घबराहट नहीं होगी तो खेलने का मजा भी नहीं आएगा. यह बड़ा मौका है, लेकिन आखिर में यह सिर्फ एक और मैच है. आपको अपनी क्षमता के साथ अच्छा क्रिकेट खेलना है.

श्रीलंका में पहले से खेलने का पाकिस्तान को मिल सकता है फायदा

सूर्या ने कहा- पाकिस्तान पिछले पखवाड़े से श्रीलंका में डेरा डाले हुए है जिससे उन्हें कुछ बढ़त मिल सकती है, लेकिन भारतीय टीम भी इन परिस्थितियों से परिचित है. उन्हें थोड़ी बढ़त मिल सकती है, लेकिन हम पहले भी यहां खेल चुके हैं. परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं. श्रीलंका में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अंत में आपको खुद को चुनौती देनी होती है, समाधान ढूंढना होता है और बेहतर प्रदर्शन करना होता है.

आर अश्विन ने बता दिया तारिक से निपटने का तरीका

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने उस्मान तारिक से निपटने का तरीका बताया दिया. एक इंटरव्यू में अश्विन ने कहा- तारिक का केस अलग है. उसका गेंदबाजी एक्शन ही वैसा है. हर बॉल ऐसे ही डालता है. उसको कैसे रोकोगे. उन्होंने कहा- लेकिन एक चीज मैं देखना चाहता हूं, किसमें वो हिम्मत है. जब तारिक गेंदबाजी करने आए तो बल्लेबाज को भी क्रीज से हटने का पूरा अधिकार है. बल्लेबाज बोल सकता है, मुझे लगा वो रुक रहा है. अश्विन ने कहा- मैं होता तो करता. मैं किसी के विरोध में खड़ा नहीं हूं, लेकिन जीतने के लिए रूल के अनुसार जो है, मैं करूंगा.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, नेट्स में दिखे अभिषेक शर्मा

पाक कप्तान ने अभिषेक के फिट होने की मांगी दुआ, सूर्या बोले- सलमान आगा की मुराद होगी पूरी

भारत-पाक खिलाड़ी कोलंबो में मिलाएंगे हाथ? हैंडशेक विवाद पर आया सलमान आगा का रिएशन

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले निकला सांप, कोलंबो स्टेडियम में हड़कंप

भारत-पाक मैच, कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! जानें मौसम का हाल

ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या को बताया मेंटोर, कहा– बाॅस की नसीहत ने मुझे मुश्किल दौर से निकाला

मेरा मैन ऑफ द मैच खा गया तू, मैच के बाद हार्दिक को ये क्या बोल गए ईशान?

ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >