IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए काल बने कोहली, शतक जड़कर मेजबान को किया बाहर

IND vs PAK: टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पाकिस्तान को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है. भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 242 का लक्ष्य 42.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Live Updates
9:58 PM. 23 Feb 25 9:58 PM. 23 Feb

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा

विराट कोहली के नाबाद शतक और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान के 241 रनों के जवाब में भारत ने 42.2 ओवर में 244 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम किया. विराट ने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और भारत को जीत दिला दी. भारत इस जीत के साथ लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है. अब भारत का मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.

9:36 PM. 23 Feb 25 9:36 PM. 23 Feb

पांड्या आउट, भारत को चौथा झटका

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत को जीत के लिए अब 19 रनों की जरूरत है, जबकि 10 ओवर बचे हुए हैं.

9:35 PM. 23 Feb 25 9:35 PM. 23 Feb

अर्धशतक जड़कर श्रेयस आउट, भारत को तीसरा झटका

टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है. उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत को 242 के लक्ष्य के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

9:21 PM. 23 Feb 25 9:21 PM. 23 Feb

श्रेयस अय्यर ने पूरा किया अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने सिंगल लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. 63 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. विराट कोहली और अय्यर के बीच 116 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई है.

8:50 PM. 23 Feb 25 8:50 PM. 23 Feb

विराट कोहली ने जड़ा पचासा

विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 27वें ओवर की पहली गेंद पर नशीम शाह को चौका जड़ा और अपने 50 रन पूरे कर लिए. कोहली काफी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. फैंस को उनके बल्ले से शतक का इंतजार है.

8:12 PM. 23 Feb 25 8:12 PM. 23 Feb

भारत को दूसरा झटका, गिल हुए बोल्ड

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बोल्ड हो गए हैं. वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने 46 रन की बेहतरीन पारी खेली. गिल को अबरार ने बोल्ड किया. क्रीज पर विराट कोहली का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं. भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है.

7:31 PM. 23 Feb 25 7:31 PM. 23 Feb

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

भारत का स्कोर 8 ओवर की समाप्ति के बाद 50 रन हो गया है. शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद है. गिल 29 रन और कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को एक झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है.

7:19 PM. 23 Feb 25 7:19 PM. 23 Feb

रोहित आउट, भारत को पहला झटका

टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. शाहीन अफरीदी ने रोहित को पांचवें ओवर में बोल्ड कर दिया. रोहित की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर विराट कोहली आए हैं.

6:55 PM. 23 Feb 25 6:55 PM. 23 Feb

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी जोड़ी के रूप में क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को संभलकर खेलना होगा और 242 रन बनाकर इस मुकाबले को जीतने का प्रयास करना होगा. इस एक जीत से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि पाकिस्तान लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

6:26 PM. 23 Feb 25 6:26 PM. 23 Feb

241 पर सिमटा पाकिस्तान, भारत को मिला 242 रन का लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान की पूरी टीम 241 के स्कोर पर ढेर हो गई है. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए अब 242 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए. दो सफलता हार्दिक पांड्या को मिली. अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 62 रन साउद शकील ने बनाए.

6:06 PM. 23 Feb 25 6:06 PM. 23 Feb

पाकिस्तान को आठवां झटका, कुलदीप ने नशीम शाह को किया आउट

नशीम शाह के रूप में पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. कुलदीप यादव को तीसरी सफलता मिली है. कुलदीप की गेंद पर विराट कोहली ने शाह का कैच लपका. पाकिस्तान को आठवां झटका 222 के स्कोर पर लगा है.

5:52 PM. 23 Feb 25 5:52 PM. 23 Feb

पाकिस्तान को सातवां झटका, कुलदीप ने दो विकेट चटकाए

कुलदीप यादव ने अपने एक ओवर में दो विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. पाकिस्तान को सातवां झटका 200 के स्कोर पर लगा है. गेंदबाजों ने पाक की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया है. अब पुछल्ले बल्लेबाजों के भरोसे टीम की गाड़ी आगे बढ़ रही है.

5:34 PM. 23 Feb 25 5:34 PM. 23 Feb

तैयब ताहीर बोल्ड, पाकिस्तान को पांचवां झटका

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 165 के स्कोर पर टीम संघर्ष कर रही है. रवींद्र जडेजा ने तैयब ताहीर को बोल्ड कर दिया है. पाकिस्तान की टीम घुटने पर आ गई है. भारत पाकिस्तान को एक छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेगा.

5:22 PM. 23 Feb 25 5:22 PM. 23 Feb

पाकिस्तान को चौथा झटका, शकील आउट

हार्दिक पांड्या ने साउद शकील को आउट कर दिया है. सेट बल्लेबाज शकील 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने शकील का शानदार कैच लपका है.

5:11 PM. 23 Feb 25 5:11 PM. 23 Feb

अक्षर ने किया रिजवान को आउट, पाक को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया है. उन्होंने कप्तान मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर दिया है. इससे एक गेंद पर पहले हर्षित राणा ने रिजवान का कैच टपकाया था. भारत को बड़ी सफलता मिली है.

5:09 PM. 23 Feb 25 5:09 PM. 23 Feb

हर्षित राणा ने छोड़ा रिजवान का कैच

हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोहम्मद रिजवान का कैच छूट गया है. गेंद हवा में काफी ऊपर तक गया. हर्षित राणा मिडविकेट से कैच के लिए दौड़े लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए. रिजवान को बड़ा जीवनदान मिला.

4:55 PM. 23 Feb 25 4:55 PM. 23 Feb

30 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 129/2

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद शकील की जोड़ी क्रीज पर जम गई है. भारत को विकेट की तलाश है. पाकिस्तान ने 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए है. भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

4:53 PM. 23 Feb 25 4:53 PM. 23 Feb

4:41 PM. 23 Feb 25 4:41 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: पाकिस्तान का स्कोर 26वें ओवर में 100 के पार

आखिरकार पाकिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा पार किया. 26 वें ओवर में सऊद शकील ने चौका लगाकर बाउंड्री का सूखा भी समाप्त किया. उसके बाद 27वें ओवर में रिजवान ने भी जडेजा की गेंद पर चौका लगाकर अपने हाथ खोले. दोनों बल्लेबाजों ने अब पाकिस्तानी पारी को संभालने का प्रयास करने के बाद थोड़ी तेजी दिखाई है.

27 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 116/2 है. मोहम्मद रिज़वान 58 गेंदों में 32 रन और सऊद शकील 52 गेंदों में 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

4:34 PM. 23 Feb 25 4:34 PM. 23 Feb

पाकिस्तान का स्कोर 25 ओवर के बाद

25 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 99/2 है. मोहम्मद रिजवान 53 गेंदों में 24 रन और सऊद शकील 45 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.

4:12 PM. 23 Feb 25 4:12 PM. 23 Feb

एक-एक रन को तरसे पाकिस्तानी बल्लेबाज

पाकिस्तान का आखिरी विकेट 10वें ओवर में गिरा था, तब उसका स्कोर 48 रन था. लेकिन 20 ओवर (60 गेंद) बीत जाने के बाद भी वह अपने स्कोर में केवल 79 रन तक पहुंचा है. यानी मुश्किल से 31 रन दोनों बल्लेबाज बना पाए हैं.

मोहम्मद रिजवान- 13 (34 गेंद)

सऊद शकील- 20 (34 गेंद)

दोनों ने 1-1 चौका लगाया है.

3:51 PM. 23 Feb 25 3:51 PM. 23 Feb

15 ओवर के बार पाकिस्तान का रन

15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन है. क्रीज पर कप्तान मोहम्मद रिजवान 8 रन और साउद शकील 9 रन मौजूद हैं.

3:27 PM. 23 Feb 25 3:27 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान

दूसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान बैटिंग करने उतरे. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 52/2 है. मोहम्मद रिज़वान 3 गेंदों में 4 रन और सऊद शकील 5 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:22 PM. 23 Feb 25 3:22 PM. 23 Feb

पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

10वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा, जब इमाम-उल-हक रन आउट हो गए। कुलदीप यादव की गेंद पर इमाम आगे बढ़े और गेंद को हल्के हाथों से मिड-ऑन की ओर धकेला। सिंगल लेने की कोशिश में वह दौड़े, लेकिन अक्षर पटेल ने शानदार थ्रो मारते हुए गेंद को सीधा स्टंप पर हिट किया।

इमाम ने डाइव भी लगाई, लेकिन वह क्रीज से काफी दूर रह गए। यह बेवजह का जोखिम भरा सिंगल पाकिस्तान को भारी पड़ गया। इस तरह, दोनों ओपनर अब पवेलियन लौट चुके हैं। इमाम 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए.

3:18 PM. 23 Feb 25 3:18 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: पाकिस्तान 9 ओवर के बाद

बाबर आजम के आउट होने के बाद सऊद शकील क्रीज पर आए. नौ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/1 है. सऊद शकील 4 गेंदों में 2 रन और इमाम उल हक 24 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. हार्दिक पंड्या ने अब तक 2 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया है.

3:15 PM. 23 Feb 25 3:15 PM. 23 Feb

भारत को मिली पहली सफलता

9वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उनके ओवर के दूसरी गेंद पर बाबर आजम ने कवर ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे गई. भारत को पहली सफलता मिल गई. बाबर 26 गेंद पर 5 चौके की सहायता से 24 रन बनाकर आउट हो गए.

3:05 PM. 23 Feb 25 3:05 PM. 23 Feb

6 ओवर के खेल में भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी 7 वाइड

मोहम्मद शमी और हर्षित राणा ने भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत की. लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों को सफलता अब तक नहीं मिली है. इन 36 गेंदों के दौरान दोनों ही गेंदबाजों ने 7 वाइड गेंदें फेंकी हैं. हालांकि हर्षित राणा ने केवल 2 वाइड गेंद फेंकी, इसी दौरान शमी ने 5. शमी के पहले ही ओवर में ये पांचों वाइड बॉल आईं.

3:00 PM. 23 Feb 25 3:00 PM. 23 Feb

पांच ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 25 बिना किसी नुकसान के

बाबर आजम ने 14 गेंदों में 10 रन बनाए हैं.

वहीं इमाम उल हक 16 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मोहम्मद शमी ने अब तक तीन ओवर में 13 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया है.

उनके इस ओवर में कुल 3 रन बने.

2:57 PM. 23 Feb 25 2:57 PM. 23 Feb

पाकिस्तान का स्कोर

चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 22 बिना किसी नुकसान के है. बाबर आज़म 13 गेंदों में 10 रन और इमाम उल हक 11 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. अब तक हर्षित राणा ने दो ओवर में 12 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया है.

2:56 PM. 23 Feb 25 2:56 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: पाकिस्तान बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरा

इमाम उल हक और बाबर आजम क्रीज पर उतरे हैं. जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने बॉलिंग करना शुरू किया है.

2:28 PM. 23 Feb 25 2:28 PM. 23 Feb

दुबई क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट

इयान बिशप और सुनील गावस्कर ने पिच रिपोर्ट में बताया कि यह वही मैदान है, लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच से दो पिच आगे खेला जा रहा है. मौसम में बादल छाए हुए हैं, और तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस है, हालांकि यह इससे थोड़ा अधिक गर्म महसूस हो रहा है. मैदान के आयाम की बात करें तो दोनों तरफ बाउंड्री 70 मीटर की है, और मैदान समुद्र तल से 81 मीटर नीचे स्थित है. उन्होंने कहा कि हम इस पिच से वही उम्मीद कर सकते हैं जो कुछ दिन पहले देखी गई थी. उस समय पिच धीमी थी, जिसमें कलाई के स्पिनरों को हल्का स्पिन मिला, जबकि उंगली के स्पिनरों को कभी-कभी टर्न मिला.

उन्होंने आगे बताया कि तेज गेंदबाजों को अधिक सफलता मिली क्योंकि गेंद बल्ले पर सही तरह से नहीं आ रही थी, जिससे धीमी बाउंसर प्रभावी साबित हुई. स्पिनरों ने बीच के ओवरों में रनगति पर नियंत्रण रखा. इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए छक्के लगाना आसान नहीं होगा, इसलिए गेंदबाजी करने वाली टीम अगर सही रणनीति अपनाती है, तो बल्लेबाज़ों को रोकने में सफल हो सकती है. अनुमान के अनुसार, लगभग 270 का स्कोर ऐसा होगा जिसे बचाया जा सकता है.

2:23 PM. 23 Feb 25 2:23 PM. 23 Feb

टीम इंडिया को चीयर करने रितिका सजदेह भी पहुंची

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी मैदान पर पहुंच गई हैं. बीसीसीआई के सख्त नियमों में ढील देने के बाद खिलाड़ियों को एक मैच के लिए अपने परिवार को लाने की छूट दी गई है.

2:19 PM. 23 Feb 25 2:19 PM. 23 Feb

भारत ने 12वीं बार गंवाया टॉस

भारत ने 2023 विश्व कप के फाइनल से लेकर अब तक लगातार 12 बार टॉस गंवाया है, जो वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा सबसे लंबा क्रम है. इससे पहले, नीदरलैंड ने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच लगातार 11 बार टॉस गंवाया था, जो इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे लंबा क्रम था.


2:16 PM. 23 Feb 25 2:16 PM. 23 Feb

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि टॉस का कोई फ़र्क नहीं पड़ता, विपक्षी टीम ने टॉस जीता, इसलिए वे पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्हें पिच पिछले मैच जैसी ही लग रही है और यह सतह धीमी हो सकती है. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की बल्लेबाजी अनुभवी है, इसलिए अगर पिच धीमी होती है तो वे उसके अनुसार खेल सकते हैं. उन्होंने टीम से बल्ले और गेंद दोनों से समग्र प्रदर्शन की उम्मीद जताई. पिछले मैच को आसान न बताते हुए उन्होंने कहा कि दबाव में रहकर खुद को परखना हमेशा अच्छा होता है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2:15 PM. 23 Feb 25 2:15 PM. 23 Feb

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने कहा कि टॉस का कोई फ़र्क नहीं पड़ता, विपक्षी टीम ने टॉस जीता, इसलिए वे पहले गेंदबाजी करेंगे. उन्हें पिच पिछले मैच जैसी ही लग रही है और यह सतह धीमी हो सकती है. उन्होंने बताया कि उनकी टीम की बल्लेबाजी अनुभवी है, इसलिए अगर पिच धीमी होती है तो वे उसके अनुसार खेल सकते हैं. उन्होंने टीम से बल्ले और गेंद दोनों से समग्र प्रदर्शन की उम्मीद जताई. पिछले मैच को आसान न बताते हुए उन्होंने कहा कि दबाव में रहकर खुद को परखना हमेशा अच्छा होता है. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

2:12 PM. 23 Feb 25 2:12 PM. 23 Feb

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि पिच अच्छी लग रही है और वे एक अच्छा लक्ष्य रखना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि हर ICC इवेंट में हर मैच महत्वपूर्ण होता है, इसलिए वे चीजों को सामान्य रखते हुए खेलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ी इन परिस्थितियों से परिचित हैं और उन्होंने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए वे आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. पिछले मैच की हार को भुलाकर वे इस मुकाबले पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. टीम में एक बदलाव किया गया है, फखर जमान की जगह इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है.

2:09 PM. 23 Feb 25 2:09 PM. 23 Feb

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

2:09 PM. 23 Feb 25 2:09 PM. 23 Feb

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

2:08 PM. 23 Feb 25 2:08 PM. 23 Feb

पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता. रोहित शर्मा ने हेड कॉल की लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आाया. यह रोहित शर्मा की लगातार 12वीं टॉस हार है.

1:38 PM. 23 Feb 25 1:38 PM. 23 Feb

भारत और पाकिस्तान की टीमें स्टेडियम में पहुंचीं

दोनों ही टीमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच गई हैं. मैच 2.30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2.00 बजे होना है.

1:36 PM. 23 Feb 25 1:36 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: दिल्ली में विशेष पूजा हवन

1:33 PM. 23 Feb 25 1:33 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: भारतीय टीम के लिए नमाज प्रार्थना की गई

मोहम्मद शमी के भाई ने अपने परिवार के साथ टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की

1:30 PM. 23 Feb 25 1:30 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: भारतीय सेना ने दी शुभकामनाएं

12:00 PM. 23 Feb 25 12:00 PM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: भारतीय टीम अभ्यास में जुटी

</script

11:58 AM. 23 Feb 25 11:58 AM. 23 Feb

रोहित शर्मा के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रोहित शर्मा के पास पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका है. सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 69 मैचों में 29 छक्के लगाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा अब तक 19 मैचों में 26 छक्के लगा चुके हैं. अगर वह रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 4 और छक्के मारते हैं, तो वह तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

11:55 AM. 23 Feb 25 11:55 AM. 23 Feb

विराट कोहली 14,000 रन पूरे करने से 15 रन दूर

विराट कोहली वनडे में 14,000 रन पूरे करने से केवल 15 रन दूर हैं. यह कारनामा सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ही कर पाए हैं. तेंदुलकर ने यह रिकॉर्ड 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. कोहली ने अब तक 298 मैचों में 13,985 रन बनाए हैं, जिनमें 50 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं. अगर विराट यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

11:50 AM. 23 Feb 25 11:50 AM. 23 Feb

IND vs PAK मैच से पहले रंगीन रोशनी से नहाया दुबई

10:59 AM. 23 Feb 25 10:59 AM. 23 Feb

IND vs PAK : लाइव स्ट्रीमिंग और मैच से जुड़ी अहम जानकारी

टॉस का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे

मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे

लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर

लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध

मैच का वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

10:57 AM. 23 Feb 25 10:57 AM. 23 Feb

भारत बनाम पाकिस्तान: पिछले मुकाबलों का लेखा-जोखा

अगर वनडे मुकाबलों की बात करें, तो हाल के वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त बना रखी है. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हालिया प्रदर्शन और मनोवैज्ञानिक बढ़त भारत के पक्ष में है.

अंतिम बार दोनों टीमें 2023 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाए थे.

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 2017 के फाइनल में खेले थे. जहां पाकिस्तान ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 180 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.

वहीं 2018 के बाद का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 वनडे मैच खेले हैं और एक भी हार का सामना नहीं किया है.

10:51 AM. 23 Feb 25 10:51 AM. 23 Feb

भारत बनाम पाकिस्तान: वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबलों का इतिहास काफी दिलचस्प और रोमांचक रहा है. अब तक दोनों टीमें 135 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 73 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत सिर्फ 57 मैचों में ही जीत हासिल कर पाया है.

अगर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें, तो इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान का दबदबा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 3 बार बाजी मारी है, जबकि भारत ने सिर्फ 2 जीत दर्ज की हैं.

अब एक बार फिर दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने हैं.

10:48 AM. 23 Feb 25 10:48 AM. 23 Feb

IND vs PAK Live Score 2025: दोनों टीमों का स्क्वॉड:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान

IND vs PAK Highlights: भारत ने रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर ली है. विराट कोहली ने नाबाद शतक जड़कर पाकिस्तान की खटिया खड़ी कर दी. भारत लगातार दूसरे जीत के साथ ग्रुप ए के अपनी अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया. पाकिस्तान की टीम सबसे नीचे है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना अब लगभग असंभव है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और 241 के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए 42.2 ओवर में 244 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली. भारत को जब जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी, उस समय कोहली को शतक के लिए चार रनों की जरूरत थी. उन्होंने चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और टीम को जीत दिला दी.

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >