India vs Pakistan Highlights Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत ने जीतकर अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने 9 वीं बार खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर इस खिताबी जंग को अपने नाम दर्ज कराया. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने शानदार फिफ्टी लगाई. तिलक ने नाबाद 69 रन की पारी खेली. इसके अलावा शिवम दुबे (33रन) संजू सैमसन (24 रन) ने भी टीम के लिए अहम योगदान दिया. इसके अलावा गेंदबाजी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट निकाले और अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया. पाक टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई. उन्होंने 57 रन की पारी खेली इसके अलावा फखर जमां ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. लेकिन 19.1 ओवर में पाक टीम ऑलआउट हो गई.
India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: भारत को लगा जीत का तिलक, पाकिस्तान को हरा बना चैंपियन

एशिया कप 2025 का चैंपियन बना भारत, फोटो- PTI
Copied link
India vs Pakistan Live Score Asia Cup 2025 Final: 9 वीं बार भारत बना एशिया कप विजेता. फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास. भारत के लिए तिलक वर्मा ने खेली नाबाद 69 रन की पारी. वहीं कुलदीप यादव ने चटकाए 4 विकेट.