Ind vs NZ ODI Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ तीसरा वनडे मुकाबला, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. क्राइस्टटर्च में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 1-0 से जीत अपने नाम कर ली है. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है. जबाव में न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर खेल रही थी. न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुंच रही थी लेकिन बारिश ने मैच को रोक दिया. बारिश न रुकने पर मैच को रद्द कर दिया गया.

Live Updates
8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 1-0 से जीत अपने नाम कर ली. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है. जबाव में न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर खेल रही थी.

8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

बारिश के कारण रुका मैच

क्राइस्टटर्च में थोड़ी देर बूंदाबांदी होने के बाद अब बारिश तेज हो गई है. पिच को कवर दिया गया है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है.

8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

उमरान ने भारत दिलायी पहली सफलता, एलन आउट

16.3 ओवर पर न्यूजीलैंड टीम का पहला विकेट गिरा. उमरान मलिक ने फिन एलन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलायी. एलन 54 गेंदों पर 57 रन बनाए. दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन क्रीज पर आए.

8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाये 59 रन

लक्ष्य पीछा कर रही न्यूजीलैंड टीम ने पहले 10 ओवर में बीना कोई विकेट गंवाये 59 रन बना लिए हैं. कॉनवे 26 रन और एलन 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं.

8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

न्यूजीलैंड की पारी शुरू, एलन और कॉनवे क्रीज पर

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए फिन एलन और डेविड कॉनवे आए क्रीज पर. भारत की ओर से दीपक चहर करेंगे पहला ओवर.

8:31 PM. 30 Nov 22 3:01 PM. 30 Nov

न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम 47.3 ओवर में 219 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. वाशिंगटन सुंदर 51 रन के निजी स्कोर पर साउदी के शिकार बने. भारत के लिए वाशिंगटन सु���दर (51 रन) और श्रेयस अय्यर (49 रन) ने शानदार पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड की ओर मिलने और मिशेल ने 3-3 विकेट झटके.

IND vs NZ: ऋषभ पंत लगातार तीसरे ODI में भी हुए फ्लॉप, भड़के फैंस ने ट्विटर पर किया ट्रोल

मुख्य बातें

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. क्राइस्टटर्च में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा. इसी के साथ न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 1-0 से जीत अपने नाम कर ली है. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 220 रनों का लक्ष्य दिया है. जबाव में न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर खेल रही थी. न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. न्यूजीलैंड जीत के करीब पहुंच रही थी लेकिन बारिश ने मैच को रोक दिया. बारिश न रुकने पर मैच को रद्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >