Ind vs NZ ODI Highlights: विलियमसन-लैथम की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया था. जबाव में न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लैथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

11:03 PM. 25 Nov 22 11:03 PM. 25 Nov

न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑकलैंड में हुए इस वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 306 रन का स्कोर खड़ा किया था. जबाव में न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लैथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी.

8:44 PM. 25 Nov 22 8:44 PM. 25 Nov

100 के पार पहुंची न्यूजीलैंड टीम

न्यूजीलैंड की टीम ने 23वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया. टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं. वहीं केन विलियमसन (32) और टॉस लैथम (14) क्रीज पर मौजूद हैं.

8:44 PM. 25 Nov 22 8:44 PM. 25 Nov

न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, मिशेल आउट

न्यूजीलैंड टीम को 20वें ओवर में तीसरा झटका लगा. ओवर की पांचवी गेंद पर उमरान मलिक ने मिशेल (11) को आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम लैथम क्रीज पर आए.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

कॉनवे आउट, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

भारत के लिए 16वां ओवर करने आए उमरान मलिक ने पहली गेंद पर कॉनवे को आउट किया. कॉनवे 42 गेंद पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिशेल क्रीज पर आए.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन आउट

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने फिन एलन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलायी. एलन 25 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दाएं हाथ के बल्लेबाज केन विलियमसन क्रीज पर आए.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

न्यूजीलैंड की पारी शुरू, कॉनवे-एलन क्रीज पर

307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की ओर से डेवोन कॉनवे और फिन एलन आए क्रीज पर. भारत के लिए अर्शदीप सिंह करेंगे पहला ओवर.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 307 रनों का लक्ष्य

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 307 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बनाये. भारत के लिए श्रेयस अय्यर (80) शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके. पारी की आखरी गेंद पर साउदी ने शर्दुल ठाकुर (12) को आउट किया. जबकि वाशिंगटन सुंदर 37 रन बनाकर नाबाद रहे.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

भारत को पांचवा विकेट गिरा, संजू सैमसन आउट

46वें की चौथी गेंद पर संजू सैमसन आउट हुए. सैमसन 38 गेंद पर 36 रन बनाकर मिलने की गेंद पर कैच आउट हो गए. बाएं हाथ के बल्लेबाज वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए.

6:23 PM. 25 Nov 22 6:23 PM. 25 Nov

भारत ने पूरा किया दोहरा शतक

भारतीय टीम ने 40वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर दोहरा शतक पूरा कर लिया है. भारत ने 21ओवर में 100 का आकड़ा पार किया था. श्रेयस 46 और सैमसन 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

3:08 PM. 25 Nov 22 3:08 PM. 25 Nov

शिखर धवन आउट, भारत को लगा दूसरा झटका

पारी के 25वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा. कप्तान शिखर धवन 77 गेंदों पर 72 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. धवन को टिम साउदी ने ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रीज पर आए.

3:08 PM. 25 Nov 22 3:08 PM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI Live: न्यूजीलैंड प्लेइंग XI

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

2:14 PM. 25 Nov 22 2:14 PM. 25 Nov

भारत को लगा पहला झट���ा, गिल आउट

भारतीय टीम को 24वें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 65 गेंदों पर 50 रन बनाकर फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं.

1:52 PM. 25 Nov 22 1:52 PM. 25 Nov

भारत ने 10 ओवर में बनाये 40 रन

भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवर में बिना को विकेट गंवाये 40 रन बना लिए हैं. धवन और गिल 20-20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

1:52 PM. 25 Nov 22 1:52 PM. 25 Nov

भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत करने शिखर धवन और शुभमन गिल आए क्रीज पर. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी करेंगे पहला ओवर.

12:10 PM. 25 Nov 22 12:10 PM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: भारत प्लेइंग XI

शिखर धवन (c), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (w), संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

12:10 PM. 25 Nov 22 12:10 PM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

12:10 PM. 25 Nov 22 12:10 PM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को ऑकलैंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, मैच के दिन यहां बादल छाए रहेंगे. हवा भी लगातार चलती रहेगी. वहीं तापमान 18 डिग्री सेल्सियन के आसपास रहने की उम्मीद है.

12:10 PM. 25 Nov 22 12:10 PM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग XI

फिन एलन, डेवान कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लॉथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हैनरी, लॉकी फर्ग्युसन

3:38 AM. 25 Nov 22 3:38 AM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: पिच रिपोर्ट

एडन पार्क कि स्ट्रेट बाउंड्री काफी छोटी हैं. यानी यहां गेंदबाज फुल लेंथ की जगह गेंदों को शॉर्ट और वाइड रखेंगे. यहां सर्वोच्च स्कोर 340 रन रहा है, वहीं निम्नतम स्कोर 73 रन रहा है. स्पिनर्स यहां ज्यादा कसी हुई गेंदबाजी करते रहे हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स का इकोनॉमी रेट 4.79 और तेज गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 5.03 रहा है. पहले और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए पिच का बर्ताव बराबर रहा है.

3:38 AM. 25 Nov 22 3:38 AM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: भारत संभावित प्लेइंग XI

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

3:38 AM. 25 Nov 22 3:38 AM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: कब और कहां देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज का लाइव प्रसारण अमेन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर किया जाएगा. यहां सब्सक्रिप्शन के साथ आप लाइव मैच देख सकते हैं. वहीं आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इस मैच का लाइव आनन्द उठा सकते हैं.

3:38 AM. 25 Nov 22 3:38 AM. 25 Nov

IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. यहां भारतीय टीम पहले भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें भारत ने केवल तीन में जीत दर्ज की है. जबकि 5 में हार झेलनी पड़ी. यहां न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच अबतक खेले गए 114 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 55 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के हिस्से 49 जीत आई है. वहीं 10 मैच रद्द हुए हैं. बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-0 से जीत चुकी है. अब टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी.

मुख्य बातें

IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया था. जबाव में न्यूजीलैंड टीम ने 47.1 ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान केन विलियमसन ने टॉम लैथम के साथ मिलकर 164 गेंद पर 221 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलायी. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी और फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट झटके. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >