भारत बनाम नेपाल लाइव स्कोर : टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, रोहित-गिल की जोड़ी बेमिशाल

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए.

Live Updates
5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

भारत ने नेपाल का 10 विकेट से रौंदा

भारत ने ग्रुप चरण के दूसरे मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के सुपर चार चरण में पहुंच गयी है. जबकि दो हार के बाद नेपाल बाहर हो गया है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बारिश बाधित मैच में भारत को आसानी से जीत दिला थी. बारिश की वजह से भारत को 23 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने बिना किसी नुकसान के 20.1 ओवर में हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने नाबाद 74 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 67 रन बनाए. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया. जडेजा ने 10 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए. मोहम्मद सिराज थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने भी तीन विकेट अपने नाम किये. हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाए. कुलदीप यादव को एक भी सफलता नहीं मिली.

5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

शुभमन गिल ने भी जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 47 गेंद पर 52 रन बना लिए हैं. अपनी पारी में गिल ने सात चौके और एक छक्का लगाया है. भारत 10 विकेट से जीत की ओर बढ़ रहा है.

5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है. शर्मा 43 गेंद पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक पांच चौके और चार छक्के लगाए हैं. दूसरे छोर पर शुभमन गिल उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. गिल 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में अब तक छह चौके और एक चौका लगाया है.

5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार 

भारत का स्कोर 14 ओवर में 101 रन हो गया है. अब भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 42 रनों की जरूरत है. टीम इंडिया एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा है.

5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

भारत का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. रोहित शर्मा 26 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत ने 8 ओवर में 52 रन बनाये हैं. जीत के लिए भारत को अब भी 15 ओवर में 93 रन बनाने हैं. भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा है.

5:32 AM. 5 Sept 23 12:02 AM. 5 Sept

भारत को मिला नया टारगेट

बारिश के बाद मैच दुबारा शुरू हो गया है. भारत को DLS के हिसाब से नया टारगेट मिला है. टीम इंडिया को अब 23 ओवर में जीत के लिए 145 रन बनाने होंगे. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.

मुख्य बातें

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार में जगह बनाई. ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >