India vs England Highlights: इंग्लैंड ने भारत को 100 रनों से हराया, रीस टॉपली ने चटकाये 6 विकेट

India vs England 2nd ODI: सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया दूसरे वनडे में 100 रन से हार गयी. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. मैच के हीरो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली रहे. उन्होंने छह विकेट हासिल किये. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 49 ओवर में 246 रन पर ही रोक दिया. भारतीय गेंदबाजों ने एक भी बड़ी साझेदारी नहीं होने दी. जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गये. उसके बाद शिखर धवन भी जल्दी की चलते बने.

Live Updates
6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

भारत 100 रनों से हारा

इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर भारत को दूसरे वनडे इंटरनेशनल में 100 रनों से हरा दिया है. भारतीय बल्लेबाजी शुरू में जो लड़खड़ायी तो फिर संभल नहीं पायी. पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद रोहित शर्मा की टीम ने इंग्लैंड को 49 ओवर में 246 रन पर रोक दिया. लेकिन भारतीय बल्लेबाज 146 पर की ऑलआउट हो गये. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लिये. जबकि इंग्लैंड के रीस टॉपली ने छह विकेट चटकाये.

6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

रवींद्र जडेजा आउट, भारत को आठवां झटका

रवींद्र जडेजा 29 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को आठवां झटका लगा है. क्रीज पर जसप्रीत बुमराह का साथ देने युजवेंद्र चहल आये हैं. जडेजा ने 44 गेंद का सामना किया लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

मोहम्मद शमी आउट, भारत को सातवां झटका

मोहम्मद शमी 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टॉप्ली ने उनका विकेट लिया. शमी और रवींद्र जडेजा के बीच 39 रन की साझेदारी हो चुकी थी. शमी की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर जसप्रीत बुमराह आये हैं.

6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

हार्दिक पांड्या आउट, भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर मोईन अली का शिकार हो गये. उन्होंने 44 गेंद का सामना किया और अपनी पारी में दो चौके लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने मोहम्मद शमी क्रीज पर आये हैं.

6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

टीम इंडिया के 100 रन पूरे

टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गये हैं. भारत ने 26.2 ओवर में 100 रन पूरे किये. इस दौरान भारत के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 39 गेंद में 28 रन की साझेदारी हुई है. पांड्या 28 और जडेजा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.

6:16 AM. 15 Jul 22 12:46 AM. 15 Jul

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को पांचवां झटका

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर आउट हो गये हैं. अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. रीक टॉप्ली की गेंद पर सूर्यकुमार बोल्ड हो गये. अगले बल्लेबाज के रूप में रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

मुख्य बातें

India vs England 2nd ODI: सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया दूसरे वनडे में 100 रन से हार गयी. दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया. मैच के हीरो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली रहे. उन्होंने छह विकेट हासिल किये. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 49 ओवर में 246 रन पर ही रोक दिया. भारतीय गेंदबाजों ने एक भी बड़ी साझेदारी नहीं होने दी. जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गये. उसके बाद शिखर धवन भी जल्दी की चलते बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >