IND vs ENG Highlights: रोहित का शतक और विराट के अर्धशतक के बाद भी हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 27 रन से जीता मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत मेजबान टीम के नाम रहा. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. रोहित शर्मा के शानदार शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 360 रन ही बना सकी.

12:10 AM. 20 Jul 26 12:10 AM. 20 Jul

मुकाबले का हाल

काफी समय बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में भारत को हराने में सफलता हासिल की. लॉर्ड्स में खेले गए निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला. पिच थोड़ी धीमी जरूर थी, लेकिन इसका असर बल्लेबाजों की आक्रामकता पर नहीं दिखा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट और जोस बटलर ने दमदार पारियां खेलीं. डकेट और बेथेल की रिकॉर्ड 192 रन की ओपनिंग साझेदारी ने भारत को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद रूट और बटलर ने तेज रन बनाकर टीम का स्कोर 387 रन तक पहुंचा दिया.

जवाब में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित ने एक यादगार शतक जड़ा, जबकि गिल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. विराट कोहली ने भी अपनी क्लास दिखाते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और रोहित के साथ शतकीय साझेदारी की. एक समय भारत मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन रोहित के आउट होते ही मध्यक्रम लड़खड़ा गया.

अंतिम ओवरों में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. भारत 50 ओवर में 360 रन ही बना सका और 27 रन से मुकाबला हार गया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

12:07 AM. 20 Jul 26 12:07 AM. 20 Jul

लॉर्ड्स में मैच का सबसे ज़्यादा कुल स्कोर

  • 747 इंग्लैंड बनाम भारत 2026
  • 655 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका 2025
  • 651 इंग्लैंड बनाम भारत 2002
12:04 AM. 20 Jul 26 12:04 AM. 20 Jul

इंग्लैंड 27 रन से जीता

388 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए. भारत ने इस मुकाबले को 27 रन से गंवा दिया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 138, शुभमन गिल ने 77, विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली. इसके बाद भारतीय पारी पूरी तरह से बिखर गई.

11:36 PM. 19 Jul 26 11:36 PM. 19 Jul

केएल राहुल हुए आउट

केएल राहुल 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके साथ ही भारत के जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई.

11:28 PM. 19 Jul 26 11:28 PM. 19 Jul

विराट कोहली 74 रन बनाकर हुए आउट

विराट कोहली 74 रन बनाकर आउट हो गए. 315 के स्कोर पर भारत का पांचवां विकेट गिरा. विराट कोहली को सैम करन ने आउट किया. सैम करन ने पिछले दो ओवर में 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को इस मुकाबले में वापसी करवा दी है.

11:23 PM. 19 Jul 26 11:23 PM. 19 Jul

एक ओवर में भारत के दो विकेट गिरे

एक ओवर में भारत ने दो विकेट गंवाकर मैच में पकड़ ढीली कर दी. ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए. 304 के स्कोर पर तीसरा और चौथा विकेट गिरा.

11:09 PM. 19 Jul 26 11:09 PM. 19 Jul

विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने 46 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान विराट ने 4 चौके और 1 छक्के लगाए. विराट कोहली के अर्धशतक के साथ भारत 300 रन के करीब भी पहुंच गया है.

10:55 PM. 19 Jul 26 10:55 PM. 19 Jul

रोहित शर्मा ने बनाए 138 रन

भारत का दूसरा विकेट 260 के स्कोर पर गिरा. रोहित शर्मा ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 138 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 17 चौके और 5 छक्के लगाए.

10:44 PM. 19 Jul 26 10:44 PM. 19 Jul

लॉर्ड्स में सबसे तेज़ ODI शतक (गेंदों के आधार पर)

  • 61 जोस बटलर बनाम श्रीलंका 2014
  • 82 क्लाइव लॉयड बनाम ऑस्ट्रेलिया 1975
  • 84 रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड 2026
  • 89 एम ट्रेस्कोथिक बनाम भारत 2002
10:19 PM. 19 Jul 26 10:19 PM. 19 Jul

किसी विदेशी देश में सबसे ज़्यादा वनडे शतक

  • 8 रोहित शर्मा - इंग्लैंड में
  • 7 सचिन तेंदुलकर - UAE में
  • 7 सईद अनवर - UAE में
  • 7 एबी डीविलियर्स - भारत में
  • 7 क्विंटन डी कॉक - भारत में
10:17 PM. 19 Jul 26 10:17 PM. 19 Jul

रोहित शर्मा का शतक

रोहित शर्मा ने 84 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया. यह रोहित शर्मा का 34वां शतक है.

10:10 PM. 19 Jul 26 10:10 PM. 19 Jul

29 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 187 रन

29 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 187 रन है. रोहित शर्मा 92 और विराट कोहली 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 29वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर रोहित शर्मा ने जोश टोंग को छक्का जमाया.

10:05 PM. 19 Jul 26 10:05 PM. 19 Jul

28 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 172 रन

28 ओवर खत्म होने पर भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 172 रन है. रोहित शर्मा 79 और विराट कोहली 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

9:52 PM. 19 Jul 26 9:52 PM. 19 Jul

गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे

शुभमन गिल के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली मैदान पर उतरे हैं.

9:51 PM. 19 Jul 26 9:51 PM. 19 Jul

आदिल राशिद की गेंद पर शुभमन गिल आउट

147 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है. ओपनर शुभमन गिल आदिल राशिद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. गिल ने 84 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए. रोहित शर्मा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी बनी.

9:33 PM. 19 Jul 26 9:33 PM. 19 Jul

रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान रोहित शर्मा ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. अब देखना होगा कि रोहित इस पारी को कितना आगे बढ़ाते हैं.

9:28 PM. 19 Jul 26 9:28 PM. 19 Jul

भारत के 100 रन पूरे

20 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 109 रन बनाए. रोहित शर्मा 42 और शुभमन गिल 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी भी भारत को लंबी दूरी लय करना है.

8:46 PM. 19 Jul 26 8:46 PM. 19 Jul

भारत का 50 रन पूरा

भारतीय टीम ने 10.2 ओवर में 50 रन बनाए. पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 50 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा 24 और शुभमन गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.

8:20 PM. 19 Jul 26 8:20 PM. 19 Jul

भारत की पारी शुरू

389 रन की पीछा करने उतरे भारत के ओपनरे बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल लय तलाश करने में जुट गए हैं. 5 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 16 रन बनाए.

7:32 PM. 19 Jul 26 7:32 PM. 19 Jul

इंग्लैंड ने बनाए 387 रन

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए. इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर भारतीय गेंदबाजों को धुनाई की. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 141, जैकब बेथेल ने 91, जो रूट ने नाबाद 74 और जोस बटलर ने नाबाद 41 रन की पारी खेली. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और प्रिंस यादव ने 1 विकेट चटकाए.

7:15 PM. 19 Jul 26 7:15 PM. 19 Jul

सबसे कम वनडे में 50 विकेट (भारत)

  • 23 अजीत अगरकर
  • 24 कुलदीप यादव
  • 28 जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा
  • 29 मोहम्मद शमी/मोहम्मद सिराज
7:13 PM. 19 Jul 26 7:13 PM. 19 Jul

हैरी ब्रूक लौटे पवेलियन

हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हो गए. प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रूक को आउट करके तीसरी सफलता दिलाई. 325 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा.

6:59 PM. 19 Jul 26 6:59 PM. 19 Jul

इंग्लैंड बनाम भारत (ODI) में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

  • 158 एंड्रयू स्ट्रॉस बेंगलुरु 2011
  • 141 बेन डकेट लॉर्ड्स 2026
  • 137 डेनिस एमिस लॉर्ड्स 1975
  • 129 रॉबिन स्मिथ ग्वालियर 1993
  • 126* इयान बेल साउथेम्प्टन 2007
6:57 PM. 19 Jul 26 6:57 PM. 19 Jul

बेन डकेट ने खेली 141 रन की पारी

बेन डकेट ने 135 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली है. इस दौरान बेन डकेट ने 18 चौके और एक छक्के लगाए. डकेट को प्रिंस यादव ने आउट किया. इंग्लैंड ने दूसरा विकेट 292 के स्कोर पर गंवाया.

6:20 PM. 19 Jul 26 6:20 PM. 19 Jul

लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे, दोनों में शतक लगाने वाले ओपनर

  • डेनिस एमिस
  • ग्राहम गूच
  • ग्रेम वुड
  • मार्कस ट्रेस्कोथिक
  • एलिस्टेयर कुक
  • बेन डकेट
6:18 PM. 19 Jul 26 6:18 PM. 19 Jul

बेन डकेट का शतक

बेन डकेट ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की पारी खेली. डकेट ने अपना शतक पारी के 36वें ओवर में पूरा किया. इस दौरान डकेट ने 15 चौके लगाए. अब इंग्लैंड की नजरें विशाल स्कोर की तरफ है.

6:08 PM. 19 Jul 26 6:08 PM. 19 Jul

लॉर्ड्स में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (ODI)

  • 226 स्ट्रॉस – फ्लिंटॉफ बनाम वेस्टइंडीज 2004 (चौथा विकेट)
  • 213 हिक – फेयरब्रदर बनाम वेस्टइंडीज 1991 (तीसरा विकेट)
  • 202 गूच – गावर बनाम ऑस्ट्रेलिया 1985 (दूसरा विकेट)
  • 192 डकेट – बेथेल बनाम भारत 2026 (पहला विकेट)
5:52 PM. 19 Jul 26 5:52 PM. 19 Jul

शतक से चूके जैकब बेथेल

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल 91 रन बनाकर आउट हो गए. वो शतक से चूक गए. इंग्लैंड का पहला विकेट 192 के स्कोर पर गिरा. प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा के हाथों से कैच करवाकर बेथेल को आउट किया.

5:18 PM. 19 Jul 26 5:18 PM. 19 Jul

विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज

तीसरे वनडे में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए हैं. भारत का कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हुआ है. 24 ओवर के दौरान इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए बिना विकेट गंवाए 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है.

5:12 PM. 19 Jul 26 5:12 PM. 19 Jul

बेन डकेट का अर्धशतक

बेन डकेट ने 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान डकेट ने 7 चौके लगाए. इससे पहले जैकब बेथेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था. अब दोनों की नजरें बड़े टोटल पर होगी.

5:01 PM. 19 Jul 26 5:01 PM. 19 Jul

19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123 रन

बेथेल और डकेट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 19 ओवर में 123 रन का स्कोर बना लिया है. डेकेट 46 और बेथेल 60 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:51 PM. 19 Jul 26 4:51 PM. 19 Jul

जैकब बेथेल की फिफ्टी

इंग्लैंड के ओपनर जैकब बेथेल ने अर्शदीप की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. उनके साथ बेन डकेट भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. शानदार ओपनिंग पारी के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है.

4:42 PM. 19 Jul 26 4:42 PM. 19 Jul

जैकब बेथेल फिफ्टी के करीब, इंग्लैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 96 रन

15 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 96 रन हो गया है. जैकब बेथेल फिफ्टी के करीब पहुंच गए हैं. जबकि डकेट 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:35 PM. 19 Jul 26 4:35 PM. 19 Jul

डकेट और बेथेल की बेहतरीन बल्लेबाजी, 13 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 83 रन

इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर की समाप्ति के बाद 83 रन है. जबकि डकेट और बथेल अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:21 PM. 19 Jul 26 4:21 PM. 19 Jul

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 58 रन

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन है. बेन डकेट 22 और जैकब बेथेल 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 19, प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 ओवर में दो मेडन के साथ 21 रन और राजकुमार यादव ने 2 ओवर में 17 रन दिए हैं.

4:06 PM. 19 Jul 26 4:06 PM. 19 Jul

7 ओवर के बाद इंगलैंड का स्कोर 48 रन

7 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 48 रन है. जैकब बेथेल 21 और बेन डकेट 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

3:57 PM. 19 Jul 26 3:57 PM. 19 Jul

5 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 37 रन

5 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 37 रन है. अब भी जैकब और डकेट बल्लेबाजी कर रहे हैं.

3:51 PM. 19 Jul 26 3:51 PM. 19 Jul

4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 31 रन

4 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 31 रन है. जैकब बेथेल 14 और बेन डकेट 15 रन बनाकर अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

3:42 PM. 19 Jul 26 3:42 PM. 19 Jul

इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, दो ओवर की समाप्ति पर 17 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही है. बेन डकेट और जैकब बेथेल ने पारी की शुरुआत की. दो ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना नुकसान के 17 रन हैं. अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर डाला. जिसमें उन्होंने केवल 3 रन दिए. जबकि दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने 13 रन लुटाए. बेन डकेट ने दो और जैकब बेथेल ने एक चौका लगाया.

3:21 PM. 19 Jul 26 3:21 PM. 19 Jul

जसप्रीत बुमराह चोटिल

जसप्रीत बुमराह तीसरे वनडे का हिस्सा नहीं हैं, इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से यह जानकारी दी गई है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं पैर के घुटने में चोट आई है और घुटने में सूजन हो गई है.

3:16 PM. 19 Jul 26 3:16 PM. 19 Jul

भारतीय टीम में तीन बदलाव, बुमराह, सुंदर और दुबे बाहर

भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किया है. आज के मैच में जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टीम में केएल सिंह, प्रिंस यादव और अर्शदीप को शामिल किया गया है.

3:13 PM. 19 Jul 26 3:13 PM. 19 Jul

इंग्लैंड का प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग.

3:12 PM. 19 Jul 26 3:12 PM. 19 Jul

भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

3:11 PM. 19 Jul 26 3:11 PM. 19 Jul

IND vs ENG Highlights: रोहित का शतक और विराट के अर्धशतक के बाद भी हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 27 रन से जीता मुकाबला

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >