Ahmedabad: Indian bowler R Ashwin (R) celebrates with teammates the wicket of England batsman Joe Root during the third day of the 4th and last cricket test match between India and England, at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Saturday, March 6, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_06_2021_000088A)
Copied link
IND vs ENG 4th Test LIVE| LIVE score India vs England | Ahmedabad test match day 3 score update अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट चटकाये. दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 135 रन पर ढेर हो गयी. आखिरी टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
पहला मैच हारने के बाद सीरीज में टीम इंडिया की 6ठी धमाकेदार जीत
पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में 6ठी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले टीम इंडिया ने 1972/73 में इंग्लैड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. 2000/01 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. 2015 में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-1 जीत दर्ज की थी. 2016/17 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे दिन ही हराया
अहमदबाद में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे दिन में ही हरा दिया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ओर से अक्षर पटेल और आर अश्विन ने एक बार फिर से धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. दोनों ने 5-5 विकेट चटकाये. अक्षर ने 24 और 48 रन देकर 5 विकेट लिये, तो अश्विन ने 22.5 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट लिये.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में
इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से रौंदकर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लिया है. फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से टीम इंडिया की खिताबी भिड़ंत होगी.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
भारत की धमाकेदारी जीत, इंग्लैंड को पारी और 25 रन से रौंदा
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट चटकाये. दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 135 रन पर ढेर हो गयी. आखिरी टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
अक्षर का विकेट का पंच
अक्षर पटेल ने चौथे टेस्ट में भी विकेट का पंच लगाया है. 23 ओवर में 46 रन देकर अब तक 5 विकेट ले चुके हैं. जिसमें अक्षर ने 6 मेडन ओवर भी डाले. इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर अब तक 130 रन बना लिया है.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
अक्षर की घातक गेंदबाजी, डोम बेस 2 रन पर आउट
अक्षर पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 8वां झटका दिया है. अक्षर ने डोम बेस को 2 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.
9:37 PM. 6 Mar 219:37 PM. 6 Mar
अश्विन-अक्षर की फिरकी में एक बार और फंसे अंग्रेज, भारत जीत से केवल 3 कदम दूर
इंग्लैंड और भारत के बीच चार मैचों की सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें भारत पारी की जीत से केवल 3 कदम दूर है. अक्षर और अश्विन ने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड पर पकड़ मजबूत कर ली है.
8:01 PM. 6 Mar 218:01 PM. 6 Mar
इंग्लैंड को लगा 6वां झटका
अश्विन-अक्षर की स्पिन के जाल में इंग्लैंड बल्लेबाज फंसते ही जा रहे हैं. इंग्लैंड को पारी की हार से बचने के लिए 88 रन और बनाने हैं. 65 रन पर उसके 6 विकेट गिर चुके हैं. पोप के बाद रूट भी आउट हो गये. अक्षर और अश्विन ने 3-3 विकेट अपने नाम किये हैं.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे मुकाबले में मेहमान टीम को तीसरा झटका लगा है. अक्षर ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया है. उन्होंने सिबली के बाद बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इंग्लैंड का स्कोर 20-4 हैं.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
अश्विन ने इंग्लैंड को दिया दोहरा झटका
रविचन्द्रन अश्विन ने इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया है. उन्होंने एक ही ओवर में एक के बाद एक दो विकेट लिये हैं. फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 12-2 है.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
भारत 365 पर ऑल आउट
अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी खत्म हो गयी है. भारत की पहली पारी 365 रन पर सिमट गई. भारत के आखिरी तीन विकेट 0 रन पर गिरे. वॉशिंगटन सुंदर 96 रन पर नाबाद रहे. अक्षर पटेल 43 रन पर आउट हुए.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
शतक के करीब सुंदर
भारत की इंग्लैंड पर लीड 150 के पार हो गई है. 113 ओवर के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 158 रनों की हो गई है. सुंदर 96 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुंदर अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
139 रनों से आगे भारत
वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है. वहीं इंग्लैंड पर भारत की बढ़त 139 रनों की हो गई है. भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 344.
7:19 PM. 6 Mar 217:19 PM. 6 Mar
सुंदर खेल रहे हैं शानदार पारी
तीसरे दिन के खेल की शुरूआत हो चुकी है. सुंदर 70 और अक्षर 16 रन बना कर खेल रहे हैं. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए लिये हैं.
2:58 PM. 6 Mar 212:58 PM. 6 Mar
पंत की शानदार पारी
पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाये और सुंदर (नाबाद 60) के साथ सातवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की. पंत ने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया तथा 13 चौके और दो छक्के लगाये.
2:58 PM. 6 Mar 212:58 PM. 6 Mar
कोहली का फ्लॉप शो जारी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आठवीं बार जीरो पर आउट हुए हैं. उन्हें बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर बेन फॉक्स ने लपका. इससे पहले बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी आठ बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. अगली बार शून्य पर आउट होते ही विराट सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे. साथ ही वे वर्ल्ड लेवल पर तीसरे नंबर पर पहुंच जायेंगे.
2:58 PM. 6 Mar 212:58 PM. 6 Mar
कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं एंडरसन
अहमदाबाद में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट के स्पिन ट्रैक पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब तक दो विकेट ले चुके हैं. उन्होंने शुभमन गिल (0) और अजिंक्य रहाणे (27 रन) को पवेलियन भेजा है. टेस्ट में उनके अब 613 विकेट हो गये हैं. वे अनिल कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. साथ ही एंडरसन के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 900 विकेट हो गये हैं. वहीं सबसे ज्यादा 104 खिलाड़ियों को शून्य पर आउट करने के मामले में एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा की बराबरी कर ली है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (102) हैं.
2:58 PM. 6 Mar 212:58 PM. 6 Mar
मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्पिनरों की मददगार पिच पर 89 रन की बढ़त लेकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. पंत और सुंदर ने यह साझेदारी तब निभायी, जबकि भारत के अपने चोटी के तीन बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा (17), कप्तान विराट कोहली (शून्य) और अजिंक्य रहाणे (27) के विकेट सुबह के सत्र में गंवा दिये थे.
2:58 PM. 6 Mar 212:58 PM. 6 Mar
शुक्रवार को चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने अपना पलड़ा भारी कर लिया है. पंत ने 101 रन बनाये और सुंदर (नाबाद 60) के साथ सातवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की, जिससे भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 294 रन बनाये.
मुख्य बातें
IND vs ENG 4th Test LIVE| LIVE score India vs England | Ahmedabad test match day 3 score update अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हरा दिया. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने 5-5 विकेट चटकाये. दूसरी पारी इंग्लैंड की टीम 135 रन पर ढेर हो गयी. आखिरी टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया.