IND vs ENG 4th Test: पंत के शतक और सुंदर के अर्धशतक से भारत को 89 रन की बढ़त

IND vs ENG 4th Test Live| Live score India vs England | Ahmedabad test match day 2 score update भारत-इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन एक बार फिर से अक्षर और अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 205 रन पर समेट दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को भी गिल के रूप में पहला झटका लगा. भारत ने 6 विकेट के नुकासन पर 146 रन बना लिये हैं. सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है. पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार वापसी की. टीम इंडिया ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, तो अहमदाबाद में 10 विकेट से मात दी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhratkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:15 PM. 5 Mar 21 5:45 PM. 5 Mar

पंत के शतक और सुंदर के अर्धशतक से भारत को 89 रन की बढ़त

भारत ने इंग्लैंड के 205 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां सात विकेट पर 294 रन बनाकर 89 रन की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय पारी का आकर्षण ऋषभ पंत की 101 रन की पारी तथा वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 60) के साथ उनकी सातवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी रही. स्टंप उखड़ने के समय सुंदर के साथ अक्षर पटेल 11 रन पर खेल रहे थे.

11:15 PM. 5 Mar 21 5:45 PM. 5 Mar

शतक जमाकर ऋषभ पंत हुए आउट, टीम इंडिया को सातवां झटका

शतकीय पारी खेलकर ऋषभ पंत आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए 101 रन जोड़े. इस प्रकार भारत को सातवां झटका लगा है.

11:15 PM. 5 Mar 21 5:45 PM. 5 Mar

ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार शतक, टीम इंडिया को 54 रन की बढ़त

भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 54 करन की बढ़त ले ली है. वहीं, वाशिंगटन सुंदर भी अर्धशतक के करीब हैं.

11:15 PM. 5 Mar 21 5:45 PM. 5 Mar

ऋषभ पंत का शानदार अर्धशतक, संभली भारत की पारी

ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा दिया है. जहां कोई भी बल्लेबाज मोटेरा की पिच पर टिक नहीं पाया, वहीं पंत ने शानदार अर्धशतक लगाया और अभी 90 के स्कोर पर खेल रहे हैं. उनका साथ वाशिंगटन सुंदर दे रहे हैं.

8:00 PM. 5 Mar 21 2:30 PM. 5 Mar

भारत के 6 विकेट गिरे 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे मैच में टीम इंडिया मुश्किल में फंसती नजर आ रही है. टीम इंडिया के 6 विकेट गिर चुके हैं. फिलहाल भारत का स्कोर 153/6 है.

8:00 PM. 5 Mar 21 2:30 PM. 5 Mar

रोहित 49 पर आउट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहे चौथे मैच में भारत को लगा बड़ा झटका लगा है. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा 49 रन बना कर आउट हो गये है. फिलहाल भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

मुख्य बातें

IND vs ENG 4th Test Live| Live score India vs England | Ahmedabad test match day 2 score update भारत-इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन एक बार फिर से अक्षर और अश्विन ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 205 रन पर समेट दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को भी गिल के रूप में पहला झटका लगा. भारत ने 6 विकेट के नुकासन पर 146 रन बना लिये हैं. सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है. पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार वापसी की. टीम इंडिया ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से हराया, तो अहमदाबाद में 10 विकेट से मात दी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhratkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >